कांग्रेस के बड़े नेता चला रहे महादेव सट्टा ऐप, अकाउंट पार्षद के पास

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Congress leader running Mahadev Satta App account councillor the sootr
Congress leader running Mahadev Satta App account councillor the sootr

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। भिलाई नगर निगम कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान गफ्फार खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। भिलाई नगर निगम कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान गफ्फार खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है। इसका खुलासा भिलाई के एक युवक ने किया है। युवक ने बताया कि मन्नान और उसके भाईयों ने उससे अकाउंट लिया था।

ये खबर भी पढ़िए...देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

ऐसे हुआ खुलासा

बाद में बैंक से फोन आया कि लाखों के ट्रांजेक्शन हुए हैं। उसने मन्नान से अपना अकाउंट वापस करने कहा। इसके बाद युवक ने अपने अकाउंट से 10 हजार रुपए निकाले। इससे नाराज होकर मन्नान और उसके भाइयों ने युवक को कमरे में बंद करके पीटा।

मन्नान के वार्ड क्षेत्र में रहने वाले कैंप 2 चटाई क्वार्टर निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (25 साल) ने छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पार्षद मन्नान गफ्फार खान और उसका भाई मिलकर महादेव ID का पैनल चलाते हैं। उसने दावा किया कि उसका बैंक अकाउंट चेक किया जाए तो यह साफ हो जाएगा कि मन्नान और उसके भाई ID चलाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : अगले 72 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

मन्नान और उसके भाई से थी दोस्ती

युवक ने बताया कि उसकी मन्नान और उसके भाई जोहेब और सद्दाम के साथ अच्छी दोस्ती थी। उनका अक्सर घर के पास बाजार में उठना बैठना होता था। दो महीने पहले मन्नान ने उससे उसका बैंक अकाउंट मांगा था। उसने कहा कि कुछ पैसा मंगाना है, 2-3 दिन में दे वापस दे देगा। बॉबी ने मन्नान को अकाउंट और पासवर्ड दे दिया।

बॉबी के पास बैंक से आया फोन

इसके बाद उसने उनसे अकाउंट मांगा, लेकिन उन्होंने बहाना बनाकर कुछ दिन बाद देने को कहा। कुछ दिन पहले बॉबी के पास बैंक ऑफ इंडिया से फोन आया कि आपके खाते में दो महीने के अंदर कई लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। उन्हें शक है कि गलत तरीके से पैसे आ रहे हैं। इस पर बॉबी ने कहा कि वह पता करता है और वहां से चला आया।

ये खबर भी पढ़िए...स्टील प्लांट के अधिकारी हुए डिजिटल अरेस्ट, एक झटके में खाता खाली

वापस आने के बाद उसने मन्नान और उसके भाइयों से उसका बैंक अकाउंट देने को कहा। उसने आरोप लगाया कि तुम लोग उसके खाते में महादेव सट्टा का पैसा मंगाते हैं। इस पर वो लोग उससे झगड़ा करने लगे और कहने लगे कि वो चाहे तो पता कर ले। एक दो दिन में वो उसका अकाउंट दे देंगे।

FAQ

  1. महादेव सट्टा ऐप मामले में मन्नान गफ्फार खान पर क्या आरोप लगे हैं?
    मन्नान गफ्फार खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है। भिलाई के एक युवक ने इस मामले का खुलासा किया है।
  2. युवक ने मन्नान गफ्फार खान से अपना बैंक अकाउंट क्यों वापस मांगा?
    युवक ने मन्नान से अपना बैंक अकाउंट वापस मांगा क्योंकि उसके बैंक खाते में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसे बैंक से फोन आने पर उसे शक हुआ कि गलत तरीके से पैसे आ रहे हैं।
  3. मन्नान गफ्फार खान और उसके भाईयों ने युवक के साथ क्या किया?
    मन्नान और उसके भाईयों ने युवक को अपने अकाउंट वापस मांगने पर कमरे में बंद कर पीटा।




ये खबर भी पढ़िए...CBI ने भूपेश बघेल पर ठगी और जुआ एक्ट में की FIR , महादेव सट्टा एप केस

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • महादेव सट्टा ऐप मामला
  • महादेव सट्टा ऐप केस
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App case
  • complaint filed in Mahadev Satta App case
  • महादेव सट्टा ऐप
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप केस
  • महादेव सट्टा
  • mahadev satta
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर