3 दिनों के लिए मध्यप्रदेश आ रहे अमित शाह, जबलपुर में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक, जुन्नारदेव भी जाएंगे
Chandresh Sharma | Oct 28, 2023, 24:00 IST
3 दिनों के लिए मध्यप्रदेश आ रहे अमित शाह, जबलपुर में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक, जुन्नारदेव भी जाएंगे
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव का पूरा जिम्मा उठा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अब 3 दिनों तक मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी संभागीय कार्यालय में नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
JABALPUR. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव का पूरा जिम्मा उठा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अब 3 दिनों तक मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर 12.40 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीक भी मौजूद रहेंगे। शाह डुमना एयरपोर्ट से जबलपुर के मालगोदाम चौक पहुंचकर राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, जिसके बाद बीजेपी संभागीय कार्यालय में नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
रूठों को मनाने और कांग्रेस को घेरने की बनेगी रणनीति
माना जा रहा है कि पिछले दिनों जबलपुर में टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष से निपटने, रूठों को मनाने का जिम्मा पार्टी के दिग्गजों को सौंपा जाएगा। शाह असंतुष्टों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते हैं। वहीं जिन सीटों पर बीजेपी को कांग्रेस से चुनौती मिल रही है, वहां की रणनीति तैयार की जाएगी। जबलपुर में ढाई घंटे तक अमित शाह रुकेंगे, इसके बाद वे छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के लिए रवाना हो जाएंगे।
महाकौशल की 38 सीटों पर नज़र .
महाकौशल अंचल को प्रदेश की सत्ता की चाबी माना जाता है यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा की नजर हमेशा से ही महाकौशल की 38 सीटों पर रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जबलपुर में आयोजित बैठक के दौरान महाकौशल की 38 सीटों को लेकर भी समीक्षा कर सकते हैं और पार्टी की मौजूदा स्थिति का आंकलन करने के साथ ही नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप सकते हैं।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj