मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Sept 30, 2026, 11:02 IST
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही अमित शाह कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर ली है।
अमित शाह का भोपाल दौरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ली है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों की पूरी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इनमें भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। उन्होंने बैठक व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन
IISER परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
डेयरी प्लांट सहित कई परियोजनाओं की सौगात
वहीं उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी प्लांट बनेगा। भोपाल में फॉर्मेटेड प्रोडक्ट दूध प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमि पूजन भी संपन्न होगा।
पशुपालकों को मिलेगी बोनस राशि
उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे।
सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालकों की भागीदारी
सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख जिले-भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम हैं।
दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य भी इस बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल कब आ रहे हैं?
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के भोपाल दौरे पर रहेंगे। - भोपाल दौरे के दौरान अमित शाह किन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे?
भोपाल दौरे के दौरान अमित शाह IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी होगा। इसके अतिरिक्त, डेयरी एवं दुग्ध प्रसंस्करण से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। - राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में कितने गोपालक शामिल होंगे?
राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेश भर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। प्रमुख जिलों में भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़ और अन्य शामिल हैं।
दीपावली पर जयपुर नगर निगम का अजीब रूट प्लान: निजी कंपनी की दूरी घटी, निगम के कॉम्पैक्टर पर बढ़ा बोझ
By Ashish Bhardwaj
MP में 27% OBC आरक्षण पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP विधायक, सरकार भी दायर करेगी SLP
By Manya Jain
रायपुर में आज से भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे, महिलाओं को फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना संभालेंगी फुलटाइम कप्तानी
By Harrison Masih
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
By Jageshwar prasad
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
By Manya Jain
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
By Jageshwar prasad
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई
By Kaushiki