इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान
Vishwanath Singh | Jun 21, 2025, 13:13 IST
Soura (2)
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंचे थे। यहां पर गुप्ता ने उनसे कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है, लोग परेशान हो रहे हैं।
सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं, लेकिन कुछ लोगों को अब उनकी यह आवाज खलने लगी है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं। शुक्रवार को जब वे इंदौर आए तो पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उन्हें ज्ञापन देने पहुंच गए। ज्ञापन में लिखा था कि सायबर फ्रॉड से बचने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत मैसज चलाया जा रहा है जो कि कॉल लगने पर सुनाई देता है। इससे जरूरी कॉल लगने में देरी होती है। तब मंत्री सिंधिया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है मैं भी इससे परेशान हूं। क्या है यह पूरा वाक्या आपको बताते हैं।
तब
![bfcc2dc4-22a]()
पूर्व विधायक गुप्ता से ज्ञापन लेने और उनकी बात सुनने के बाद सिंधिया ने उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में कई उपभोक्ताओं से यह शिकायत मिली है। जिसमें कॉलर ट्यून बजने के कारण मोबाइल कॉल कनेक्ट होने में काफी देरी होती है। कई बार कॉल वॉइसमेल पर चले जाता है, जिससे मोबाइल उपभोक्ताओ को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैl उन्होंने गुप्ता की मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल के मैनिट में टेंपरेरी फैकल्टी के लिए इंटरव्यू 24 जून को, इतनी मिलेगी सैलरी
इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक ऐसा मौका भी आया जबकि गुप्ता का ज्ञापन पढ़ने के बाद मंत्री सिंधया उस पर साइन करना चाहते थे और पत्र के नीचे कुछ सपोर्ट रखने के लिए देखने लगे। इस पर उन्होंने गुप्ता से कहा कि आप पीछे घूमिए। फिर उन्होंने गुप्ता की पीठ पर ही पत्र को रखकर उसे साइन कर दिया और पत्र को कार्रवाई के लिए अपने अफसरों को दे दिया। यह वाक्या देख वहां पर मौजूद सभी लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे। इस दौरान यहां पर मौजूद सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, दीपक जैन टीनू, आदि भी मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें...टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में साउथ एक्ट्रेसेस का दबदबा, नंबर 1 पर है ये एक्ट्रेस, जानिए पूरी लिस्ट
पूर्व विधायक गुप्ता ने ज्ञापन में लिखा कि डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है, लेकिन ऐसा ना हो कि इस तरीके से आम नागरिकों को असुविधा हो। उन्होंने कहा कि सरकार इस पहलू पर संतुलित निर्णय ले — ताकिजागरूकता भी बनी रहे और उपभोक्ता अनुभव भी बाधित न हो। अगर लोगों को जागरुक करना ही है तो फिर कुछ और तरीके अपना सकते हैं जैसे कि-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए सायबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लोगों को फोन लगाने पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में मैसेज सुनाई देता है। उस मैसेज में कहा जाता है कि – देश में हर दिन 6 हजार से भी अधिक लोग सायबर अपाराधियों के हाथाें करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। देखिए किसी को पैसे दोगुने करने की जल्दी होती है। तो कोई जो है अनजाने नंबरों से आए हुए वीडियो कॉल को झट से उठा लेते हैं।
यह खबर भी पढ़ें...PAN Card के नियमों बदलाव, कार्ड बनवाने के लिए 1 जुलाई से यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी
तब एयरपोर्ट पर अचानक ये बोल पड़े मंत्री सिंधिया
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंचे थे। यहां पर गुप्ता ने उनसे कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तब मंत्री सिंधया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं।
bfcc2dc4-22a
मंत्री सिंधिया बोले बहुत लोग शिकायत कर रहे
WhatM
आखिर क्या है वह घटना, जिससे परेशान गुप्ता को देना पड़ा ज्ञापन
मंत्री सिंधिया ने गुप्ता की पीठ पर रखकर ही कर दिए साइन
letter567
यह लिखा था ज्ञापन में
- कॉलर ट्यून की जगह SMS या मोबाइल अलर्ट से जागरूकता फैलाई जाए
- आपातकालीन सेवाओं या स्वास्थ्य सेवाओं में कॉल को प्राथमिकता दी जाए।
- ऑपरेटर के स्तर पर कॉलर ट्यून ऑप्ट-आउट विकल्प दिया जाए।
फोन लगाने पर यह सुनाई देता है मैसेज
यह खबर भी पढ़ें...PAN Card के नियमों बदलाव, कार्ड बनवाने के लिए 1 जुलाई से यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman