कॉलर ट्यून पर ट्रोल हुए तो अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में दिया ये जवाब
Sourabh Bhatnagar | Jun 25, 2025, 10:28 IST
amitabh-bachchan-caller-tune-cyber-crime-awareness
अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और उन्होंने क्या कहा हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं, लेकिन इन दिनों लोगों को उनकी यह आवाज खलने लगी है। दरअसल, जब किसी को फोन कॉल किया जाता है, तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज़ सुनाई देती है, जिसमें वह साइबर क्राइम के प्रति सावधान रहने की अपील करते हैं। यह संदेश तो जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ उपयोगकर्ता इसे परेशान करने वाला मान रहे हैं। बीते दिनों द सूत्र ने इसको लेकर सबसे पहले Exclusive खबर की थी, जिसके बाद मामला और गरमा गया। अब इस पर अमिताभ का रिएक्शन सामने आया है।
![Description of the pic]()
![775855ff-7ba]()
दरअसल, बीते शुक्रवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उन्हें ज्ञापन देने पहुंच गए। ज्ञापन में लिखा था कि सायबर फ्रॉड से बचने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत मैसज चलाया जा रहा है जो कि कॉल लगने पर सुनाई देता है। इससे जरूरी कॉल लगने में देरी होती है। तब मंत्री सिंधिया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है मैं भी इससे परेशान हूं। क्या है यह पूरा वाक्या आपको बताते हैं।
पूर्व विधायक गुप्ता से ज्ञापन लेने और उनकी बात सुनने के बाद सिंधिया ने उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्व में कई उपभोक्ताओं से यह शिकायत मिली है। जिसमें कॉलर ट्यून बजने के कारण मोबाइल कॉल कनेक्ट होने में काफी देरी होती है। कई बार कॉल वॉइसमेल पर चले जाता है, जिससे मोबाइल उपभोक्ताओ को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैl उन्होंने गुप्ता की मांग को जायज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
![bfcc2dc4-22a]()
पूर्व विधायक गुप्ता ने ज्ञापन में लिखा कि डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है, लेकिन ऐसा ना हो कि इस तरीके से आम नागरिकों को असुविधा हो। उन्होंने कहा कि सरकार इस पहलू पर संतुलित निर्णय ले — ताकिजागरूकता भी बनी रहे और उपभोक्ता अनुभव भी बाधित न हो। अगर लोगों को जागरुक करना ही है तो फिर कुछ और तरीके अपना सकते हैं जैसे कि-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए सायबर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लोगों को फोन लगाने पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में मैसेज सुनाई देता है। उस मैसेज में कहा जाता है कि – देश में हर दिन 6 हजार से भी अधिक लोग सायबर अपाराधियों के हाथाें करोड़ों रुपए गंवा रहे हैं। देखिए किसी को पैसे दोगुने करने की जल्दी होती है। तो कोई जो है अनजाने नंबरों से आए हुए वीडियो कॉल को झट से उठा लेते हैं।
यह कॉलर ट्यून दूरसंचार विभाग की पहल है, जो साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में सूचित करना है। हालांकि, यह संदेश कुछ उपयोगकर्ताओं को अप्रिय महसूस हो सकता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मजाकिया अंदाज में ये बोले बच्चन
कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस कॉलर ट्यून को लेकर अमिताभ बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि यह कॉलर ट्यून उन्हें परेशान करती है और उन्होंने इसे हटाने की अपील की। लेकिन, अमिताभ बच्चन ने इस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था, "यह कॉलर ट्यून मैंने नहीं लगाई है। इसके लिए सरकार से बात करें।" यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी विनम्रता और संयम की सराहना की गई।
Description of the pic
द सूत्र की खबर के बाद गरमाया मामला
775855ff-7ba
दरअसल, बीते शुक्रवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उन्हें ज्ञापन देने पहुंच गए। ज्ञापन में लिखा था कि सायबर फ्रॉड से बचने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत मैसज चलाया जा रहा है जो कि कॉल लगने पर सुनाई देता है। इससे जरूरी कॉल लगने में देरी होती है। तब मंत्री सिंधिया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है मैं भी इससे परेशान हूं। क्या है यह पूरा वाक्या आपको बताते हैं।
सिंधिया बोले- मैं भी इससे परेशान हूं
पूर्व विधायक सुदर्शन ने सिंधिया से कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तब मंत्री सिंधया भी बोल पड़े कि हां यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं।
मंत्री सिंधिया बोले बहुत लोग शिकायत कर रहे
आखिर क्या है वह घटना, जिससे परेशान गुप्ता को देना पड़ा ज्ञापन
bfcc2dc4-22a
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने द सूत्र को बताया कि पिछले दिनों वे गाेयल विहार निवासी अपने मित्र के घर जा रहे थे। तब पलासिया के पास उन्होंने एक्सीडेंट में किसी घायल व्यक्ति को देखा था। इस पर उन्होंने तुरंत फोन निकालकर 108 नंबर डायल किया तो अमिताभ बच्चन की आवाज आने लगी। इसके बाद फोन काटा और दोबारा लगाया तो सामने से फोन व्यस्त मिला। इसके बाद तीसरी बार फिर फोन काटकर लगाया तो फिर अमिताभ बच्चन की आवाज वाला मैसेज सुनाई देने लगा। इसके बाद उन्होंने फिर फोन काटा और चौथी बार में 108 को फोन लग पाया था। इससे वे काफी परेशान हुए और उन्होंने मंत्री सिंधिया से इसको लेकर शिकायत की थी। तब मंत्री सिंधया ने उनसे कहा था कि आप इसका एक पत्र बनाकर मुझे दीजिए, मैं उस पर कार्रवाई करूंगा।
यह लिखा था ज्ञापन में
patr
- कॉलर ट्यून की जगह SMS या मोबाइल अलर्ट से जागरूकता फैलाई जाए
- आपातकालीन सेवाओं या स्वास्थ्य सेवाओं में कॉल को प्राथमिकता दी जाए।
- ऑपरेटर के स्तर पर कॉलर ट्यून ऑप्ट-आउट विकल्प दिया जाए।
फोन लगाने पर यह सुनाई देता है मैसेज
कॉलर ट्यून के पीछे का उद्देश्य
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari