MP में 130 की रफ्तार से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 450 रुपये में 1000 KM का सफर

Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 10:44 IST
Share
mp amrit bharat express
mp amrit bharat express

मध्य प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है। इसे पीएम मोदी सहरसा से रवाना किया। यह ट्रेन मुंबई और बिहार को जोड़ेगी। आइए जानते हैं ट्रेन की खासियत और किराया।

Amrit Bharat Train: भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर देश की तीसरी और मध्यप्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है। ट्रेन संख्या 05595 सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से रवाना होकर एमपी के इटारसी,सतना, जबलपुर समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

गुरुवार को पीएम ने दिखाई हरि झंडी

यह विशेष ट्रेन सेवा (Amrit Bharat Train) 24 अप्रैल 2025 गुरुवार को सहरसा स्टेशन से सुबह 11:40 बजे रवाना हुई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 10:50 बजे इटारसी (Itarsi) स्टेशन पर पहुंचेगी। सहरसा में पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहां से अन्य स्टॉपेज होते हुए यह ट्रेन रात 11:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

130 की रफ्तार से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनी यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल का हिस्सा है। ट्रेन में दोनों सिरों पर इंजन लगे हैं, जिससे संचालन में सुगमता और यात्रा में झटके महसूस नहीं होते।

स्लीपर और जनरल कोच के साथ कुल 22 कोच

इस अमृत भारत एक्सप्रेस में 8 शयनयान श्रेणी (Sleeper), 11 सामान्य श्रेणी (General), 2 एसएलआरडी और 1 पैंट्रीकार सहित कुल 22 कोच शामिल हैं। सीटें आरामदायक और आधुनिक डिजाइन की हैं, जिससे लंबी यात्रा भी सुकूनभरी होगी।

सुरक्षा और सफाई के लिए बायो टॉयलेट और सीसीटीवी

हर कोच में CCTV कैमरे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, और सेंसर आधारित नल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। एलईडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और डिजिटल सूचना बोर्ड भी प्रत्येक सीट के पास लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को जानकारी मिलती रहती है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधाएं

दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सहूलियतों के साथ यह ट्रेन खास तौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए तैयार की गई है। लगभग 1000 किमी की यात्रा का किराया सिर्फ 450 रुपए रहेगा, जिससे यह किफायती यात्रा का विकल्प बनती है।

मेट्रो जैसे जुड़ाव वाली कोचिंग सुविधा

एक कोच से दूसरे कोच में बिना बाधा के जाने की सुविधा दी गई है, ठीक वैसी जैसे मेट्रो ट्रेनों में होती है। ट्रेन के चलने और रुकने पर यात्रियों को झटके नहीं लगते, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है।

यह भी पढ़ें...एमपी में 40 हजार अफसर-कर्मचारी होंगे इधर से उधर! तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश के इटारसी और इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें...24 अप्रैल से चलेगी रीवा-चर्लपल्ली-रीवा समर स्पेशल ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Itarsi
  • भोपाल रेल मंडल
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनल
  • Amrit Bharat Train
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा