अजब एमपी का गजब सरकारी स्कूल, हेडमास्टर पिता की जगह बेटा बना टीचर
Raj Singh | Sept 16, 2024, 15:00 IST
THE STOOR
अनूपपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। गांव के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पिछले दो महीने से स्कूल नहीं आ रहे थे। उनकी जगह उनका बेटा स्कूल का सारा काम संभाल रहा था। मामले की जांच के बाद अधिकारी सन्न रह गए।
सरकारी नौकरी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। मीडिया में आए दिन चर्चा होती है कि सरकारी कर्मचारी समय पर काम पर नहीं जाते और देर से पहुंचने के बाद भी जल्दी ही घर के लिए ऑफिस से निकल जाते हैं। दरअसल, हम इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पिता की जगह बेटा स्कूल में पढ़ाने जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी नौकरियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
यह पूरा मामला एमपी के अनूपपुर जिले के चोलना गांव का है जो जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण क्षेत्र में है। जिसके चलते यहां कोई बड़ा अधिकारी जांच के लिए नहीं आता, लेकिन पिछले शनिवार को पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा जांच के लिए आए। उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि हेडमास्टर चमन लाल कंवर और एक अन्य शिक्षक कई दिनों से गायब हैं।
अधिकारी ने जब गहन जांच की तो पता चला कि हेडमास्टर साहब पिछले दो महीने से स्कूल नहीं आए हैं, उनकी जगह उनका बेटा राकेश प्रताप सिंह आ रहा है। साथ ही स्कूल का पूरा काम भी वही संभाल रहा है। यह सब जानकर पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई।
ये भी खबर पढ़िए... बीजेपी पार्षद ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी तो ASI ने आपा खोकर फाड़ दी अपनी वर्दी, वीडियो वायरल
शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षा विभाग स्कूल में मौजूद सभी शिक्षकों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके अलावा इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है और अब अन्य सरकारी स्कूलों की भी जांच शुरू कर दी है।
पिछले महीने ही खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। रिक्त पदों को भरने के निर्देश भी दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ स्कूलों में 36,059 सरप्लस शिक्षक हैं, जिन्हें उन स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।
क्या है पूरा मामला?
ऐसे हुआ खुलासा
ये भी खबर पढ़िए... बीजेपी पार्षद ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी तो ASI ने आपा खोकर फाड़ दी अपनी वर्दी, वीडियो वायरल
शिक्षा विभाग हुआ सर्तक
पिछले महीने ही खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। रिक्त पदों को भरने के निर्देश भी दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ स्कूलों में 36,059 सरप्लस शिक्षक हैं, जिन्हें उन स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari