राजेश राजौरा को मिलने लगी थीं बधाइयां, लेकिन 12:45 के फोन ने बदल दी बिसात, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Pratibha ranaa | Sept 30, 2024, 14:59 IST
Share
12:45 का वो फोन...
12:45 का वो फोन...

अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने की कहानी में अचानक मोड़ तब आया, जब दिल्ली से आए एक फोन ने डॉ. राजेश राजौरा की संभावित नियुक्ति को पलट दिया। मुख्यमंत्री की पसंद के चलते अनुराग जैन का नाम तय हुआ, जबकि राजौरा की जगह कई बड़े प्रशासनिक बदलावों की उम्मीदें खत्म हो गईं।

अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने की कहानी भी पूरी तरह फिल्मी है। डॉक्टर राजेश राजौरा लगातार मुख्य सचिव यानी सीएस बनने की दौड़ में आगे चल रहे थे, लेकिन कुछ ही घंटे में ऐसा क्या हुआ कि कहानी ही पलट गई और दिल्ली में पदस्थ अनुराग जैन के नाम पर मोहर लग गई। जानिए thesootr में सबसे पहले…

सीएम की पसंद थे दोनों नाम

वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा के एक्सटेंशन के बाद आज यानी 30 सितंबर को उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। मुख्य सचिव के पद की दौड़ में शुरू से ही तीन नाम माने जा रहे थे। इनमें 1990 बैच के डॉ राजेश राजौरा, 1989 बैच के अनुराग जैन और 1990 बैच के ही डॉक्टर एसएन मिश्रा का नाम शामिल था। इनमें से डॉ राजेश राजौरा और अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पसंद थे, जबकि डॉक्टर एसएन मिश्रा को RSS की पसंद माना जा रहा था। सीएम ने अपनी ओर से राजौरा और अनुराग जैन का नाम दिल्ली भिजवा दिया था। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुराग जैन दिल्ली में ही पदस्थ हैं, इसलिए उनकी सेवाएं संभवत: दिल्ली में ही रहेंगी। इस कारण डॉक्टर राजेश राजौरा का नाम सबसे आगे चल रहा था।

12:45 का वो फोन

आज सुबह से ही सचिवालय में एक ही सवाल था कि किसके नाम की चिट्ठी आएगी? दोपहर तक जब दिल्ली से कोई हलचल नहीं हुई तो सभी ने यह मान लिया था कि डॉ राजेश राजौरा ही फाइनल हैं। इसलिए उनको बधाइयां देने का दौर भी शुरू हो गया, लेकिन अचानक 12:45 फोन घनघनाया और बताया गया कि डॉ राजौरा के रिटारयमेंट में अभी वक्त है। अनुराग जैन को भिजवा रहे हैं- कुर्सी वे संभालेंगे… इसी के साथ मध्य प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया के नाम पर संशय खत्म हो गया।

अगर राजौरा बनते सीएस तो होते ढेर बदलाव

1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajora) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary) के रूप में नियुक्त किए जाने की पूरी तैयारियां थीं। अगर वे सीएस बनते तो सीनियरटी के चलते प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही थी। आइए जानते हैं क्या- क्या फेरबदल हो सकते थे।

वीरा राणा बनेंगी राज्य निर्वाचन आयुक्त

  • वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा (Veera Rana) आज अपने एक्सटेंशन (Extension) के बाद सेवानिवृत्त हो रही हैं। इसी के साथ वे राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगी। जोकि अभी भी संभालेंगी
  • 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद सुलेमान (Mohammed Suleman) को मंत्रालय से बाहर पदस्थ करना पड़ता। सुलेमान वर्तमान में कृषि उत्पादन आयुक्त (Agricultural Production Commissioner) के पद पर कार्यरत हैं और उनके स्थानांतरण के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती थी, जो फिलहाल यह जिम्मेदारी खुद वीरा राणा ने अपने पास रखी हुई है।
  • डॉ. राजेश राजौरा के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके वर्तमान प्रभार, जैसे अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (Narmada Valley Development Authority) और जल संसाधन (Water Resources) संभवत: वे अपने पास ही रख सकते थे।
    इधर मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़े स्तर पर बदलाव करना पड़ते। जिसमें 1994 बैच के अधिकारी संजय शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister’s Secretariat) के प्रमुख बनने की संभावना थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आईएएस अनुराग जैन
  • Anurag Jain Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • अनुराग जैन मप्र के मुख्य सचिव
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Senior IAS Anurag Jain
  • Dr. Anurag Jain
  • डॉ. अनुराग जैन
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • राजेश राजौरा
  • डॉ. राजेश राजौरा
  • अनुराग जैन
  • Anurag Jain
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें