इंदौर में व्यापारिक संगठन, बाजार संघ समेत सभी से CCTV लगाने की अपील
Sanjay Gupta | Dec 07, 2024, 20:52 IST
CCTV Indore
इंदौर को सफाई के साथ सुरक्षा में नंबर वन बनाने के लिए काम शुरू हो रहा है। इसको लेकर अब कलेक्टर आशीष सिंह ने आज रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई समेत सभी के साथ संयुक्त बैठक की है।
INDORE. इंदौर को सफाई के साथ सुरक्षा में नंबर वन बनाने के लिए काम शुरू हो रहा है। इसके लिए हाल ही में मप्र शासन ने नियम जारी किए थे। अब कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए शनिवार को रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघों एवं अस्पताल प्रबंधकों की संयुक्त बैठक की। इसमें सभी से सीसीटीवी लगाने की अपील की गई। इंदौर में इसके लिए 10 हजार से ज्यादा स्थान चिह्नित किए हुए हैं, माना जा रहा है कि 50 हजार से अधिक सीसीटीवी लगेंगे और इससे शहर पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में आ जाएगी।
रीजनल इंवेस्टर्स समिट में सीएम मोहन बोले- खुलेगा MPIDC का कार्यालय
बैठक में आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित एसडीएम, नगर निगम के अधिकारी अधिकारी, रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघों के प्रतिनिधि तथा अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने समस्त अस्पताल प्रबंधकों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्रों पालदा, पोलो ग्राउंड औद्योगिक इकाई संगठनों ( Polo Ground Industrial) के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रीजनल इंवेस्टर्स समिट में सीएम मोहन बोले- खुलेगा MPIDC का कार्यालय
1500 वर्गफीट से अधिक एरिया में लगाएं
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस से निगरानी और सुरक्षा के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके लिए 15 सौ स्क्वेयर फीट से अधिक के रहवासी संघ परिसरों, औद्योगिक इकाई परिसर क्षेत्रों, ऐसे स्थान जहां लगभग 50 से अधिक लोगों की आवाजाही होती है, पर सतत निगरानी के लिए सीसीटीवी सर्विलांस एक्टिव किया जाना है। इसके तहत समस्त रहवासी संघ, औद्योगिक इकाई, मार्केट संचालक संघ और अस्पताल संचालक अपने संस्थानों के परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
बैठक में यह सभी मौजूद रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari