10 दिन से लापता अर्चना तिवारी: रेलवे ट्रैक पर डॉग स्क्वॉड टीम की सर्चिंग, अब कलीग्स से पूछताछ करेगी पुलिस
Sandeep Kumar | Aug 16, 2025, 22:37 IST
archana-tiwari-missing
भोपाल की अर्चना तिवारी लापता मामले में पुलिस ने सर्चिंग को इटारसी से कटनी तक बढ़ा दिया है। पहले 14 अगस्त को इटारसी तक सर्चिंग की गई थी, अब यह प्रक्रिया इटारसी और कटनी के बीच जंगलों में जारी है।
MP की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित अर्चना तिवारी लापता मामले में अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने अब तक भोपाल से इटारसी तक सर्चिंग की थी, और अब इस सर्च को इटारसी से कटनी तक बढ़ा दिया गया है।
पुलिस की सर्चिंग टीम इस समय इटारसी और कटनी के बीच ट्रैक के पास और जंगलों में खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ के बाद अब पुलिस कलीग्स से भी पूछताछ करेगी।
पुलिस की डॉग स्क्वॉयड टीम भी इस सर्चिंग प्रक्रिया में शामिल है। पहले 14 अगस्त को भोपाल से इटारसी तक ट्रैक के पास सर्चिंग की गई थी। वहीं, अब ये सर्चिंग इटारसी और कटनी के बीच जंगलों तक बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम सख्ती से इलाके की जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस क्षेत्र में कोई अहम जानकारी मिल सकती है।
![43168be1-6c1]()
ये भी पढ़ें...ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी, 7 दिनों के बाद भी सुलझ नहीं पाया रहस्य, सामने आईं 5 थ्योरी
पुलिस के मुताबिक, अर्चना तिवारी के मोबाइल की आखिरी लोकेशन इटारसी स्टेशन पर मिली थी। इसके बाद से वे लापता हैं और पिछले 10 दिनों से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अर्चना तिवारी इंदौर से रक्षाबंधन के लिए कटनी जा रही थीं, लेकिन उनके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।
ये भी पढ़ें...दो उलझनों के बीच झूल रही अर्चना तिवारी केस की मिस्ट्री, भोपाल में मिली लास्ट लोकेशन और उमरिया में बैग
अर्चना तिवारी की पढ़ाई जबलपुर से हुई थी और उसने वहां तीन साल तक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की थी। इसके बाद, सिविल जज की तैयारी के लिए वह पिछले आठ महीने से इंदौर में रहकर कोचिंग कर रही थीं। अर्चना के चाचा बाबू प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थीं और उनका लक्ष्य सिविल जज बनने का था।
![3e8f6675-f89]()
खबरों के मुताबिक, अर्चना के ममेरे भाई ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। उमरिया में उनका बैग मिला है और वहां के यात्रियों ने बताया कि उन्होंने अर्चना को भोपाल तक देखा था।
एक अन्य यात्री ने नर्मदापुरम तक अर्चना को देखा था। पुलिस इन दोनों स्थानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अर्चना का कोई पता नहीं चल पाया है।
कटनी पुलिस ने अर्चना तिवारी की सूचना देने वालों को उचित इनाम देने का ऐलान किया है और उनकी पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया है। जांच फिलहाल भोपाल, नर्मदापुरम और उमरिया में जारी है, जहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पुलिस की सर्चिंग टीम इस समय इटारसी और कटनी के बीच ट्रैक के पास और जंगलों में खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ के बाद अब पुलिस कलीग्स से भी पूछताछ करेगी।
इटारसी से कटनी तक बढ़ी सर्चिंग
43168be1-6c1
ये भी पढ़ें...ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी, 7 दिनों के बाद भी सुलझ नहीं पाया रहस्य, सामने आईं 5 थ्योरी
अर्चना का आखिरी लोकेशन
ये भी पढ़ें...दो उलझनों के बीच झूल रही अर्चना तिवारी केस की मिस्ट्री, भोपाल में मिली लास्ट लोकेशन और उमरिया में बैग
सिविल जज की तैयारी करती थीं अर्चना
3e8f6675-f89
अर्चना की तलाश
एक अन्य यात्री ने नर्मदापुरम तक अर्चना को देखा था। पुलिस इन दोनों स्थानों पर तलाश कर रही है, लेकिन अर्चना का कोई पता नहीं चल पाया है।
सूचना देने वालों को इनाम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari