arera-colony-illegal-commercial-action
अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान, होटल, रेस्तरां कराए बंद
Sanjay Sharma | Published:
अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान
सुप्रीम कोर्ट की फटकार से बचने के लिए भोपाल नगर निगम ने अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर चल रही 40 से ज्यादा अवैध दुकानें, होटल और रेस्तरा बंद कराए। रहवासियों की सूत्र मुहिम को जीत मिली है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अरेरा कॉलोनी में 40 से ज्यादा दुकानें बंद हुईं।
- भोपाल नगर निगम ने E-2, E-3, E-4 में कार्रवाई की।
- मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
- अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय है।
- कई ब्रांडों ने फ्लैक्स और बोर्ड छिपाए हैं।
नोटिस भेजकर रस्मअदायगी
जबकि सुप्रीम कोर्ट ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर नगर निगम से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। द सूत्र द्वारा रहवासी क्षेत्र में भूखंडों पर अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।
रहवासियों द्वारा निगम की सुस्ती को भी समाचारों के माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है। जिससे नोटिस के नाम पर दिखावे के नोटिस देने की बात सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने की आशंका से अधिकारी घबराए हुए हैं।
मुश्किल झेल रहे रहवासियों में खुशी
जहां कुछ साल पहले तक घर थे अब वहां दुकान, रेस्तरा, होटल खुल गए हैं। आवासीय कॉलोनी बाजार के शोर गुल में डूब गई है। यहां रहने वाले परिवार इसकी मुश्किलें झेल रहे हैं।
arera-colony-illegal-commercial-action
सुप्रीम कोर्ट की फटकार से बचने की कार्रवाई
कोर्ट की नाराजगी की आशंका से निगम में दो दिन से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब तक नोटिस- नोटिस खेल रहे अधिकारियों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराना शुरू कर दिया है।
arera-colony-illegal-commercial-action
थोकबंद एक्शन, खुली मिली दुकान तो कराया बंद
कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं अरेरावासी
बड़े ब्रांडों को तिरपाल डालकर छिपाया
रचना नगर- गौतम नगर में लामबंद हुए लोग
arera-colony-illegal-commercial-action
रहवासी क्षेत्र में दुकानों के विरोध में अरेरा कॉलोनी से शुरू हुई मुहिम रचना नगर और गौतम नगर तक पहुंच गई है। दो दिन पहले रहवासियों द्वारा होटल, रेस्तरा, हॉस्टल और दुकानों के विरोध में बैनर- पोस्टर चस्पा किए थे। लंबे समय बाद नगर निगम द्वारा अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई करते ही अब रहवासी सक्रिय हो गए हैं। जमीन उपयोग के नियमों में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा किए गए बदलाव से नागरिकों में आक्रोश है। रचना नगर और गौतम नगर में व्यावसायिक गतिविधियों की कठिनाई उठा रहे नागरिकों ने 2 अगस्त को रैली का आव्हान किया है।
FAQ
- अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई क्यों हुई?
सुप्रीम कोर्ट में 4 अगस्त को सुनवाई है। कोर्ट ने नगर निगम से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। निगम सिर्फ नोटिस दे रहा है। कोर्ट की फटकार से बचने के लिए निगम ने अरेरा कॉलोनी में अवैध दुकानें बंद कराईं। - कितनी दुकानें बंद की गईं और कहां?
नगर निगम ने अरेरा कॉलोनी के E-2, E-3 और E-4 एक्सटेंशन में कार्रवाई की। यहां 40 से ज्यादा दुकानें, होटल और रेस्तरा बंद कराए गए। इनमें कई बड़े ब्रांड के शोरूम भी शामिल थे। कार्रवाई अभी जारी है।
सूत्र की मुहिम को समर्थन: अरेरा कॉलोनी में दुकानों के विरोध में उतरे लोग, बैनर से दी चेतावनी
अरेरा कॉलोनी : द सूत्र की हर घर एक दुकान मुहिम का असर, मकान में दुकान चलाने वालों 30 हजार पर होगा एक्शन
भोपाल के अरेरा कॉलोनी में विधायक-मंत्री से अफसर-व्यापारियों के कॉम्प्लेक्स-कैफे की भरमार, सिस्टम लाचार
अरेरा कॉलोनी के नागरिकों की शिकायत पर चुप्पी, व्यापारियों का हित साधने बदल रहे नियम
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari