अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान, होटल, रेस्तरां कराए बंद

Sanjay Sharma | Aug 01, 2026, 19:34 IST
Share
अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान
अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान

सुप्रीम कोर्ट की फटकार से बचने के लिए भोपाल नगर निगम ने अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर चल रही 40 से ज्यादा अवैध दुकानें, होटल और रेस्तरा बंद कराए। रहवासियों की सूत्र मुहिम को जीत मिली है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अरेरा कॉलोनी में 40 से ज्यादा दुकानें बंद हुईं।
  • भोपाल नगर निगम ने E-2, E-3, E-4 में कार्रवाई की।
  • मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
  • अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय है।
  • कई ब्रांडों ने फ्लैक्स और बोर्ड छिपाए हैं।

नोटिस भेजकर रस्मअदायगी

अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर खुली दुकान, होटल, रेस्तरा बंद कराने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम डेढ़ महीने से नोटिस भेजकर रस्मअदायगी कर रहा था।

जबकि सुप्रीम कोर्ट ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर नगर निगम से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। द सूत्र द्वारा रहवासी क्षेत्र में भूखंडों पर अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।

रहवासियों द्वारा निगम की सुस्ती को भी समाचारों के माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है। जिससे नोटिस के नाम पर दिखावे के नोटिस देने की बात सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने की आशंका से अधिकारी घबराए हुए हैं।

arera-colony-illegal-commercial-action
arera-colony-illegal-commercial-action


मुश्किल झेल रहे रहवासियों में खुशी

अरेरा कॉलोनी राजधानी की सबसे पुरानी और व्यवस्थित कॉलोनी है। बीते डेढ़ से दो दशक में कॉलोनी की शक्ल तेजी से बदली है। अब लोग कमाई के लालच में आवासीय उपयोग के भूखंडों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खड़े कर रहे हैं।

जहां कुछ साल पहले तक घर थे अब वहां दुकान, रेस्तरा, होटल खुल गए हैं। आवासीय कॉलोनी बाजार के शोर गुल में डूब गई है। यहां रहने वाले परिवार इसकी मुश्किलें झेल रहे हैं।

arera-colony-illegal-commercial-action
arera-colony-illegal-commercial-action


सुप्रीम कोर्ट की फटकार से बचने की कार्रवाई

अरेरा कॉलोनी के मामले में 4 अगस्त को सुनवाई होनी है। रहवासी अपनी शिकायत और नगर निगम की दिखावटी कार्रवाई का पुलिंदा पहले ही एमिकस क्यूरी तक पहुंचा चुके हैं। एक्शन टेकन रिपोर्ट की जगह केवल नोटिस देकर बचने की शिकायत भी दिल्ली भेजी है।

कोर्ट की नाराजगी की आशंका से निगम में दो दिन से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब तक नोटिस- नोटिस खेल रहे अधिकारियों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराना शुरू कर दिया है।

arera-colony-illegal-commercial-action
arera-colony-illegal-commercial-action


थोकबंद एक्शन, खुली मिली दुकान तो कराया बंद

अरेरा कॉलोनी में घरों में खुली दुकानों के खिलाफ एक्शन अब जमीन पर नजर आ रहा है। चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार के निर्देशन में शनिवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान पहले से चिन्हित उन दुकानों को बंद कराया गया जिन्हें लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। मौके पर खुले मिलने पर नोटिस चस्पा कर उन्हें बंद कराना पड़ा।


कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं अरेरावासी

नगर निगम द्वारा अरेरा कॉलोनी में एक्सटेंशन E-2, E-3 और E-4 में 40 से ज्यादा दुकानों को बंद कराया गया है। कार्रवाई अभी भी जारी है और यह संख्या बढ़ना तय है। ये प्रतिष्ठान कई सालों से चल रहे हैं और शिकायतों के बाद भी इन्हें बंद नहीं कराया गया। रहवासियों का कहना है कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करना है। यदि मामला सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं होता तो प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। दुकानें आज ही बंद कराई गई हैं और कई लोग राजनीतिक दबाव बनाकर दुकानों को फिर खुलवाने की जुगाड़ में लग गए हैं।

बड़े ब्रांडों को तिरपाल डालकर छिपाया

अरेरा कॉलोनी में नगर निगम द्वारा दर्जन भर से ज्यादा शॉपिंग कॉम्पलेक्स और बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों को बंद कराया गया। इनमें कई जाने- माने ब्रांड के शोरूम भी चल रहे हैं। नगर निगम की टीम के मौके पर पहुंचकर नोटिस चस्पा करते ही व्यावसायियों में खलबली मच गई। बड़े ब्रांड के आउटलेट संचालकों ने तुरंत ही तिरपाल डालकर उसका नाम छिपाना शुरू कर दिया। उनका मानना था ऐसी कार्रवाई से

रचना नगर- गौतम नगर में लामबंद हुए लोग

arera-colony-illegal-commercial-action
arera-colony-illegal-commercial-action


रहवासी क्षेत्र में दुकानों के विरोध में अरेरा कॉलोनी से शुरू हुई मुहिम रचना नगर और गौतम नगर तक पहुंच गई है। दो दिन पहले रहवासियों द्वारा होटल, रेस्तरा, हॉस्टल और दुकानों के विरोध में बैनर- पोस्टर चस्पा किए थे। लंबे समय बाद नगर निगम द्वारा अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई करते ही अब रहवासी सक्रिय हो गए हैं। जमीन उपयोग के नियमों में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा किए गए बदलाव से नागरिकों में आक्रोश है। रचना नगर और गौतम नगर में व्यावसायिक गतिविधियों की कठिनाई उठा रहे नागरिकों ने 2 अगस्त को रैली का आव्हान किया है।

FAQ

  1. अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई क्यों हुई?
    सुप्रीम कोर्ट में 4 अगस्त को सुनवाई है। कोर्ट ने नगर निगम से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। निगम सिर्फ नोटिस दे रहा है। कोर्ट की फटकार से बचने के लिए निगम ने अरेरा कॉलोनी में अवैध दुकानें बंद कराईं।
  2. कितनी दुकानें बंद की गईं और कहां?
    नगर निगम ने अरेरा कॉलोनी के E-2, E-3 और E-4 एक्सटेंशन में कार्रवाई की। यहां 40 से ज्यादा दुकानें, होटल और रेस्तरा बंद कराए गए। इनमें कई बड़े ब्रांड के शोरूम भी शामिल थे। कार्रवाई अभी जारी है।
ये भी पढ़ें...

सूत्र की मुहिम को समर्थन: अरेरा कॉलोनी में दुकानों के विरोध में उतरे लोग, बैनर से दी चेतावनी

अरेरा कॉलोनी : द सूत्र की हर घर एक दुकान मुहिम का असर, मकान में दुकान चलाने वालों 30 हजार पर होगा एक्शन

भोपाल के अरेरा कॉलोनी में विधायक-मंत्री से अफसर-व्यापारियों के कॉम्प्लेक्स-कैफे की भरमार, सिस्टम लाचार

अरेरा कॉलोनी के नागरिकों की शिकायत पर चुप्पी, व्यापारियों का हित साधने बदल रहे नियम

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • भोपाल के अरेरा कॉलोनी
  • अरेरा कॉलोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर