विधायक आरिफ मसूद पर हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, 10 दिन के भीतर बूंद एनजीओ में जमा करनी होगी राशि
Pratibha ranaa | Aug 28, 2024, 10:59 IST
भोपाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर चुनाव याचिका में आदेश न मानने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी।
मध्य प्रदेश ने भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ( Bhopal Congress MLA Arif Masoo ) पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। उन पर चुनाव याचिका को लेकर पहले जारी किए गए निर्देश का पालन न करने का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई 6 सितंबर को होनी है।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने विधायक आरिफ मसूद पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि वो जुर्माने की राशि 10 दिन के भीतर बूंद एनजीओ के खाते में जमा करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि 10 दिन के भीतर विधायक मसूद ने जुर्माना राशि जमा नहीं की उनका लिखित वक्तव्य प्रस्तुत करने का अधिकार खत्म कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का आवेदन खारिज, जारी रहेगी याचिका पर सुनवाई
यह याचिका बीजेपी के टिकट पर मध्य सीट से चुनाव हारे प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह द्वारा दायर की गई है। उन्होंने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के निर्वाचन को चुनौती दी है। उनकी ओर से अधिवक्ता अजय मिश्रा और पंखुड़ी विश्वकर्मा ने पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने 8 अप्रैल 2024 को आरिफ मसूद को नोटिस जारी करते हुए लिखित जवाब पेश करने का आदेश दिया था। इस बीच अब तक 120 दिन गुजरने के बाद भी मसूद ने अपना बयान प्रस्तुत नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में UCC पर आरिफ मसूद के बयान पर भूपेंद्र सिंह का करारा जवाब, बोले- कट्टरपंथियों के आगे नहीं झुकेगी सरकार
विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे ध्रुव नारायण सिंह ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि मसूद ने नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। नामांकन पत्र के साथ मसूद ने जो शपथ पत्र पेश किया था, उसमें खुद के नाम से लिए गए 35 लाख 10 हजार और पत्नी रूबीना मसूद के नाम पर लिए गए 32 लाख 28 हजार रुपए को मिलाकर करीब 65 लाख 38 हजार रुपए के लोन की जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी थी।
![pratibha rana]()
हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने विधायक आरिफ मसूद पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि वो जुर्माने की राशि 10 दिन के भीतर बूंद एनजीओ के खाते में जमा करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि 10 दिन के भीतर विधायक मसूद ने जुर्माना राशि जमा नहीं की उनका लिखित वक्तव्य प्रस्तुत करने का अधिकार खत्म कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का आवेदन खारिज, जारी रहेगी याचिका पर सुनवाई
यह है मामला
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में UCC पर आरिफ मसूद के बयान पर भूपेंद्र सिंह का करारा जवाब, बोले- कट्टरपंथियों के आगे नहीं झुकेगी सरकार
ध्रुव नारायण सिंह ने लगाई है याचिका
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari