ऐशबाग आरओबी मामले में सीएम मोहन यादव का एक्शन, 7 इंजीनियर्स निलंबित, एक रिटायर्ड SE की होगी जांच

Sandeep Kumar | Published:
Share
ashbagh-rob
ashbagh-rob

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई की। 7 इंजीनियर्स को सस्पेंड किया गया है। त्रुटिपूर्ण डिजाइन के कारण निर्माण एजेंसी और डिजाइन कंसल्टेंट को ब्लैकलिस्ट किया गया।

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी निर्माण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की। सीएम ने PWD के 7 इंजीनियर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें दो चीफ इंजीनियर्स सहित सात इंजीनियर्स को निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ 29 जून को आरोप तय किए जाएंगे।

8c7451bb-3b7
8c7451bb-3b7


2b237b3d-888
2b237b3d-888


आरओबी का लोकार्पण नहीं होगा

a818cee0-ab1
a818cee0-ab1


मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर कहा कि इस प्रोजेक्ट में त्रुटिपूर्ण डिजाइन पर निर्माण एजेंसी और डिजाइन कंसल्टेंट को ब्लैकलिस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि आरओबी में सुधार के लिए एक कमेटी बनाई गई है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में किस-किसने बनाया 90 डिग्री वाला मुजस्समा, ऐशबाग ब्रिज के लिए ये हैं जिम्मेदार

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल ऐशबाग आरओबी में भ्रष्टाचार की शिकायत EOW को, 6 अफसरों और ठेकेदार पर FIR की मांग

पीडब्ल्यूडी मंत्री की पहल पर जांच

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की पहल पर एनएचएआई से जांच करवाई गई। एनएचएआई की रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिज पर 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति पर वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद सरकार ने ब्रिज को दोबारा डिजाइन करने का फैसला लिया है।



ये खबर भी पढ़िए...तीन बार बदला था ऐशबाग ROB का डिजाइन, पहले 30, फिर 45 और बनते-बनते हुआ 90 डिग्री ब्रिज

तय समय में नहीं हुआ निर्माण

इस आरओबी का निर्माण कार्य मई 2022 में शुरू हुआ था। इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य था। 18 करोड़ रुपए की लागत से बना यह 648 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा ब्रिज है। इसका एक हिस्सा रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह से काम नहीं हो सका है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सीएम मोहन यादव | ऐशबाग ओवरब्रिज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • भोपाल
  • राकेश सिंह
  • ऐशबाग
  • ऐशबाग ओवरब्रिज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर