धाम में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोला आनंदपुर ट्रस्ट? फिर हो गए चौंकाने वाले खुलासे

Amresh Kushwaha | Published:
Share
anandpur trust controversy sexual assault allegations
anandpur trust controversy sexual assault allegations

आनंदपुर ट्रस्ट एक धार्मिक और आध्यात्मिक संस्था है, जो हाल ही में गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। यौन उत्पीड़न और संदिग्ध मौतों के आरोपों ने इस ट्रस्ट को विवादों में घेर लिया है।

News in Short

  • आनंदपुर धाम में यौन उत्पीड़न और देह व्यापार के आरोप लगे हैं।
  • पुणे निवासी महिला ने महात्माओं पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है।
  • महात्माओं की संदिग्ध मौतों की जांच की मांग की गई है।
  • ट्रस्ट ने वायरल वीडियो को पुराना और झूठा बताया है।
  • एसपी ने यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई शिकायत मिलने की बात खारिज की है।

News in Detail

Ashoknagar. अशोकनगर के आनंदपुर धाम एक धार्मिक और आध्यात्मिक संस्था है। यहां देशभर से महात्मा और सेविकाएं सेवा कार्यों में जुड़ी हैं। वहीं, हाल ही में ट्रस्ट आपत्तिजनक मामले को लेकर विवादों के घेरे में आ गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रस्ट को लेकर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें ट्रस्ट के महात्माओं पर यौन उत्पीड़न और देह व्यापार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस ने इन वीडियो को सार्वजनिक किया है। साथ ही, ट्रस्ट की कड़ी आलोचना की है। हालांकि, ट्रस्ट ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी।

कांग्रेस ने आनंदपुर धाम पर लगाए यह आरोप

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इस आश्रम में कई सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इनमें युवकों का शोषण और देह व्यापार के रैकेट का संचालन हो रहा है।

अहिरवार ने प्रदेश के तीन आईएएस पर ट्रस्ट के कालेधन को मैनेज करने का आरोप भी लगाया है। इधर तीनों अफसरों ने thesootr से कहा कि वे ऐसे झूठे आरोपों पर एक्शन लेंगे।

ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

कांग्रेस के आरोपों को लेकर एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस की टीम ने आनंदपुर ट्रस्ट का दौरा किया है, ताकि मामले की सच्चाई जान सकें। अखबार में छपी खबर के मुताबिक, यहां ट्रस्ट के अधिकारियों ने पहली बार माना कि वायरल वीडियो ट्रस्ट से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ये वीडियो पुराने हैं।

इस दौरान कुछ और फरियादी भी सामने आए। पुणे की एक महिला और कई सेविकाओं ने महात्माओं पर यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए। साथ ही, उन्होंने ट्रस्ट से जुड़ी संदिग्ध मौतों की जांच की भी मांग की है।

महात्माओं की संदिग्ध मौतों की जांच की मांग

आनंदपुर धाम पर लगे गंभीर आरोप: पुणे निवासी एक महिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह कई सालों से आनंदपुर और पुणे के प्रयागधाम ट्रस्ट से जुड़ी हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने ट्रस्ट में हुई महात्माओं और महिला सेविकाओं की संदिग्ध मौतों पर सवाल उठाया था। इसपर उन्हें शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया था।

  • महिला के अनुसार, जनवरी 2026 (इसी महीने) में पुणे स्थित प्रयागधाम आश्रम में उनके साथ मारपीट हुई है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
  • महिला ने कहा कि 2019 में हरियाणा के सिरसा से सुरेंद्र महात्मा ने आनंदपुर ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद से ट्रस्ट में आर्थिक अनियमितता और विवाद बढ़ गए थे।
  • नवंबर 2023 में महात्मा धर्मानंद की संदिग्ध मौत हुई थी। उनका शव गुलबर्गा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिला था।
  • जुलाई 2025 में महात्मा भीम की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी।
  • 2021 में भोपाल स्थित आश्रम में एक महिला सेविका की भी संदिग्ध मौत हुई थी।
  • महिला का दावा है कि इन घटनाओं में निष्पक्ष जांच नहीं की गई है।

सेविकाओं के साथ की गई बदसलूकी

महाराष्ट्र की एक महिला ने बताया कि जब उन्होंने आश्रम में महात्माओं और उनके करीबी लोगों के खिलाफ बदसलूकी का विरोध किया, तो उन्हें ट्रस्ट से बाहर कर दिया गया है।

उन्होंने ईसागढ़ थाने में शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह, एक और महिला ने भी कहा कि उन्हें सेविकाओं की मदद करने के कारण ट्रस्ट से बाहर कर दिया गया है।

ट्रस्ट का जवाब: वायरल वीडियो पुराने हैं

आनंदपुर धाम ट्रस्ट के महात्मा शब्द सागरानंद (कुलदीप महात्मा) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराने हैं। साथ ही, उसमें जो व्यक्ति दिख रहा है, वह चक्की महात्मा था। इसे ट्रस्ट से बहुत पहले निकाला जा चुका है।

अन्य वीडियो में दिख रहे लोगों के बारे में उन्होंने कहा कि वे उन्हें नहीं पहचानते हैं। ट्रस्ट ने यह भी बताया कि पिछले महीने सुरेंद्र महात्मा और प्रीतम भगत को ट्रस्ट से हटा दिया गया है। साथ ही, यह कलेक्टर स्तर पर की गई जांच का हिस्सा था।

जानें क्या था वायरल वीडियो में...

अहिरवार ने जिन वीडियो का हवाला दिया, उनमें एक बाबा आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में एक बाबा निर्वस्त्र बैठा हुआ दिख रहा है। वहीं, एक और वीडियो में एक युवक और महिला सेवादार के आरोप हैं कि कुछ लोग लड़कियों को सौंपने का दबाव बना रहे थे।

यौन उत्पीड़न से संबंधित नहीं मिली शिकायतें - एसपी

अशोकनगर के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े मामलों में समझौता हो चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकतर आरोपियों को बरी कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।

Sootr Knowledge

आनंदपुर धाम की स्थिति

आनंदपुर धाम का आश्रम अशोक नगर जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर चंदेरी रोड पर स्थित है। 95 साल पहले यह आश्रम महज एक टपरी से शुरू हुआ था, लेकिन अब यह करीब 1500 बीघा में फैला हुआ है।

आश्रम में तीन प्राइवेट बस स्टैंड, एक खुद की फायर ब्रिगेड, और खूबसूरत गार्डन मौजूद हैं। यहां की दीवारें किले जैसी बनाई गई हैं, जिनके ऊपर नुकीले कांच लगे हैं ताकि कोई दीवार फांदकर अंदर न जा सके। आश्रम के मेन गेट पर सिक्योरिटी गार्ड खड़े रहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

कांग्रेस का आरोप : आनंदपुर धाम की ब्लैकमनी मैनेज कर रहे तीन IAS, अफसर बोले- कानूनी कार्यवाही करेंगे

अशोकनगर कलेक्टर पर 3 करोड़ रुपए मांगने का आरोप? आनंदपुर धाम ने दिल्ली में की शिकायत

अशोकनगर न्यूज: अशोकनगर कलेक्टर के पक्ष में सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए लोग

अशोकनगर के नए कलेक्टर हो सकते हैं साकेत मालवीय

Tags:
  • यौन उत्पीड़न
  • अशोकनगर न्यूज
  • एसपी राजीव कुमार मिश्रा
  • आनंदपुर धाम ट्रस्ट
  • आनंदपुर धाम पर लगे गंभीर आरोप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर