ASI survey in Dhar Bhojshala : भोजशाला में ASI का सर्वे शुरू, नमाज के लिए रुकेगा काम

CHAKRESH | Mar 22, 2024, 06:41 IST
Share
ASI survey in Dhar Bhojshala
ASI survey in Dhar Bhojshala

सर्वे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला में एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 का पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के हाई राइज भवनों पर भी पुलिस तैनात की गई है।

ASI survey in Dhar Bhojshala : ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोजशाला में ASI सर्वे आज (शुक्रवार) से शुरू हो गया। सर्वे टीम सुबह 6 बजे भोजशाला परिसर में पहुंच गई। इसके बाद मजदूरों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया है। सभी के मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए गए हैं। मजदूर खुदाई के लिए उपयोगी सामग्री के साथ आए हैं। इस क्षेत्र की निगरानी 60 कैमरों की मदद से की जा रही है।

पहले की तरह होगी जुमे की नमाज

बड़ी खबर ये है कि आज रमजान का दूसरा शुक्रवार है। जुमे की नमाज के लिए लोगों को भोजशाला में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से सर्वे का काम रोक दिया जाएगा। शाम 4 बजे दोबारा सर्वे शुरू होगा।

आठ थाना प्रभारी सहित 175 का पुलिस बल तैनात

धार भोजशाला में ASI का सर्वे देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला में एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 का पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के हाई राइज भवनों पर भी पुलिस तैनात की गई है। शहर में 25 चौराहों पर पुलिस का फिक्स पॉइंट बनाया गया है। चार पुलिस मोबाइल भी लगातार भ्रमण कर रही है। इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली और भोपाल से ASI (Archaeological survey of india) के 15 सदस्य धार पहुंचे। टीम में दिल्ली से अधीक्षण पुरातत्वविद और क्षेत्रीय निदेशक शामिल हैं। टीम ने यहां सर्किट हाउस में कलेक्टर और एसपी से सर्वे के संबंध में बात की। एएसआई भोजशाला के पिछले हिस्से को कवर करने के उद्देश्य से पांच फीट ऊंची दीवार का निर्माण भी करवा रहा है।

यह खबर भी पढे़ं- क्या है भोजशाला का पूरा विवाद

हाईकोर्ट ने दिए हैं सर्वे के आदेश

दरअसल, हाईकोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ( ASI ) की 5 सदस्यीय कमेटी को भोजशाला के 50 मीटर के दायरे तक सर्वे करने के आदेश दिए हैं। सर्वे दोनों पक्षों की मौजूदगी में हो रहा है। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो रही है। 29 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट रखी जाएगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार काे पत्र जारी कर जिला प्रशासन को सूचना दी थी। पत्र मिलने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज कुमार सिंह टीम के साथ गुरुवार को भोजशाला पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • Dhar Bhojshala
  • भोजशाला में ASI का सर्वे
  • ASI survey in Dhar Bhojshala
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं