मध्यप्रदेश में आधा दर्जन जिलों के बदलेंगे एसपी

Amresh Kushwaha | Jan 29, 2026, 16:18 IST
Share
ips transfer update madhya pradesh
ips transfer update madhya pradesh

आईएएस के बाद अब आईपीएस अफसरों के तबादले की कवायद शुरू हो गई है। आधा दर्जन जिलों के एसपी पदोन्नत होकर डीआईजी बन गए हैं। ऐसे में उनका हटना तय माना जा रहा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी बदलने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस के तबादलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद इसे फाइनल किया जाएगा।

गुरुवार, 29 जनवरी को सरकार ने 14 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वहीं, अब एसपी DIG स्तर के अधिकारियों के तबादले की लिस्ट आ सकती है।

विधानसभा के बजट सत्र के बाद होली और रंगपंचमी त्योहारों को देखते हुए इन अफसरों को तबादलों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, तबादला लिस्ट कब जारी होगी, यह मुख्यमंत्री और डीजीपी कैलाश मकवाना की चर्चा के बाद ही तय होगा।

इन अफसरों के हो सकते हैं तबादले

खंडवा एसपी मनोज राय, भिंड एसपी असित यादव, धार एसपी मयंक अवस्थी, झाबुआ एसपी शिवदयाल, रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल जोन-2 डीसीपी विवेक सिंह, इंदौर जोन-2 डीसीपी कुमार प्रतीक, भोपाल रेल एसपी राहुल लोधा, रेडियो एसएसपी रियाज इकबाल और जबलपुर रेल एसपी शिमाला प्रसाद पदोन्नत होकर डीआईजी बन गए हैं। ऐसे में इनका तबादला होना तय है।

जेल मुख्यालय में दो डीजी

जेल मुख्यालय में डीजी रैंक के दो अफसर पदस्थ हैं। यहां पर जेल डीजी वरुण कपूर हैं, जबकि जी अखितो सेमा भी बतौर स्पेशल डीजी यहां पर लंबे समय से पदस्थ हैं। ऐसे में अखितो सेमा की पीएचक्यू में पोस्टिंग की जा सकती है। उनकी जगह यहां किसी एडीजी को पदस्थ किया जा सकता है।

इन 14 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

गृह विभाग के जारी आदेश में एडीजी अंशुमन यादव को खेल और युवक कल्याण विभाग का संचालक और राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इनके अलावा 12 अन्य अफसरों के भी तबादले किए गए हैं, जो इस प्रकार है...

  1. डी श्रीनिवास वर्मा जो पहले एडीजी पीएचक्यू थे, अब एडीजी नारकोटिक्स के पद पर नियुक्त किए गए हैं, उन्हें एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  2. विवेक शर्मा, जो अब तक परिवहन आयुक्त थे, इनको एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।
  3. आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर अब आईजी योजना पीएचक्यू के रूप में नियुक्त किया गया है।
  4. लंबे समय तक इंदौर और भोपाल पुलिस का नेतृत्व करने वाले हरिनारायण चारी मिश्र को अब आईजी एससीआरबी बना दिया गया है।
  5. संजय कुमार, आईजी बालाघाट को पुलिस कमिश्नर भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
  6. संजय तिवारी, आईजी योजना को आईजी भोपाल देहात की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. चैत्रा एन, जो पहले आईजी एससीआरबी पीएचक्यू थीं, ये अब आईजी शहडोल के रूप में कार्य करेंगी।
  8. ललित शाक्यवार, जो आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू थे, इनको अब आईजी बालाघाट जोन के रूप में नियुक्त किया गया है।
  9. एडीजी उमेश जोगा को अब परिवहन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
  10. पंकज कुमार श्रीवास्तव, जो पहले स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी और सतर्कता थे, अब स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं।
  11. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे अनंत कुमार सिंह को अब स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है।
  12. इसके अलावा, केपी वेंकटेश्वर राव, जो पहले एडीजी नारकोटिक्स थे। इनको अब एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है, और उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा कड़ा मुकाबला, मनीष यादव बने अध्यक्ष, गड़कर सचिव

पशुपतिनाथ लोक का शंखनाद आज, देखें विश्व के इकलौते अष्टमुखी महादेव का अद्भुत लोक

MPPSC पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- भर्ती प्रक्रिया के बीच नियम बदलना गलत, ये है पूरा मामला

UGC के नए नियमों पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- जरूरी सिफारिश को यूजीसी ने किया नजरअंदाज

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • बजट सत्र
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • तबादला
  • कैलाश मकवाना
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच