MP विधानसभा में विधायक बोलीं- पट्टा देने वाले आरोपी, लेने वालों को क्यों छोड़ा?

Sanjay Sharma | Published:
Share
thesootr
Assembly MLA asked accused Photograph: (thesootr)

टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में पट्टा आवंटन के फर्जीवाड़े पर कांग्रेस की महिला विधायक ने सरकार को घेरा। उन्होंने राजस्वकर्मियों को आरोपी बनाने और आवेदक बीजेपी नेता को छोड़ने पर भी सवाल उठाया।

BHOPAL. टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के कुड़ीला क्षेत्र में पट्टा आवंटन के फर्जीवाड़े पर कांग्रेस की महिला विधायक ने सरकार को घेरा। उन्होंने इस मामले में राजस्वकर्मियों को आरोपी बनाने और पट्टे का आवेदन करने वालों को छोड़ने पर सवाल उठाया। विधायक ने इस मामले में भाजपा नेता का नाम लेते हुए सरकार पर उसे बचाने के आरोप लगाए।

कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में भी पुष्टि

विधानसभा में तारांकित प्रश्नों पर चर्चा के दौरान टीकमगढ‍़ की खरगापुर विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने कुड़ीला क्षेत्र के राजस्व मामले पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने विषय रखते हुए कहा नायब तहसीलदार ने प्रकरण 96/अ/10ध/1984-85 के तहत आवेदकों को स्थाई पट्टा जारी किया था। इसमें हुए फर्जीवाड़े में किस_किस पर कार्रवाई की गई है। जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कमिश्नर द्वारा गठित संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दायरा पंजी से बिना पट्टा जारी हुए अवैध रूप से प्रविष्ठयां की गई थीं। जांच के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों पर बल्देवगढ़ में अपराध दर्ज कराया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर के फंड ऑडिट ऑफिस में करोड़ों रुपए का घोटाला, 4 पर हुई FIR

मंत्री राणे ने कहा, निश्चित हटेगी औरंगजेब की कब्र, पत्रकारों को नहीं देंगे जानकारी

भाजपा नेता इसलिए नहीं किया केस

कांग्रेस विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने सरकार की ओर से आए जवाब पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा मंत्रीजी का तर्क सुनकर लग रहा है जैसे आवेदक दंपती ने पट्टा बनवाया ही नहीं है। पूरा मामला बाबूओं पर थोपा गया है। क्या बाबू इस दंपती के घर गए थे, कि आप लोग पट्टा बनवा लो। पट्टा बनवाने के लिए आवेदन करने वाले दंपती पर एफआईआर क्यों दर्ज नहीं करवाई जा रही है जो कि मुख्य आरोपी है। विधायक ने पट्टे के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए सरकार द्वारा उसे बचाने का अंदेशा जताया। उन्होंने कहा मैंने अभिलेखों के बारे में पूछा ही नहीं और मंत्री कहानी सुना रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन 5.89 फीसदी और मांस-अंडा उत्पादन 9.65 फीसदी बढ़ा

विधायक सचिन यादव का आरोप- रिजल्ट रोककर पिछड़ा वर्ग का हक मार रही सरकार

बाबूओं ने गलत तरीके से दर्ज किया पट्टा

विधायक के सवाल और उनकी मंशा पर राजस्व मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा चार बाबूओं ने गलत तरीके से पंजी में पट्टा दर्ज किया था। पट्टा किसी को आवंटित नहीं किया गया है। यह प्रकरण पुलिस को सौंपा गया है जिसमें जांच की जा रही है। यदि कहीं भी इस प्रकरण में दंपती का हाथ सामने आता है तो उनके खिलाफ भी मैं कार्यवाही करने का आश्वासन देता हूं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • विधानसभा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • फर्जीवाड़ा
  • जमीन पट्टा
  • विधायक चंदा सुरेंद्र गौर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर