/sootr/media/media_files/2024/11/09/C373v8GPwxLiMbtxB7hN.jpg)
मध्य प्रदेश में सरकारी दफ्तरों (Government Offices ) में महिला कर्मी (female worker ) सुरक्षित नहीं है। उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट ( sexual harassment ) के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला देखने को मिला है राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट, पुराना सचिवालय, डी ब्लॉक में। आरोप है कि यहां पर कृषि विभाग के सहायक संचालक ने महिला कर्मचारी से सीढ़ियों पर गंदी हरकत कर डाली।
सहायक संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहायक संचालक कृषि कल्याण मनोज चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीते 3 सालों से अधिकारी कई सौ बार गंदी हरकत कर चुका है। महिला को अकेले चैंबर में बैड टच करता था। इतना ही नहीं महिला पर अकेले में मिलने का दवाब भी बनाता गया।
मोनाली ठाकुर से बदसलूकी, प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, शो रोककर लगाई फटकार
अधिकारी कई महिलाओं को करता था परेशान
बताया जा रहा है कि इस अधिकारी से केवल एक महिला ही नहीं बल्कि कई अधिकारी परेशान हैं। जिनमें से कुछ महिलाएं शिकायत भी कर चुकी हैं। पीड़िता ने पहले भी अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने महिला आयोग में भी शिकायत की थी। कार्रवाई के अभाव में ऐसे अधिकारियों के हौसले बुलंद है।
नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों का दिया जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक