GAD ने सीधी भर्ती के वेटिंग वाले पद दिव्यांगों को दे दिए गए , नियमों का उल्लंघन

Raj Singh | Feb 22, 2025, 11:31 IST
Share
gad
gad

सामान्य प्रशासन विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए। यह पद वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को देने थे, लेकिन यह कदम नियमों के खिलाफ उठाया गया।

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सहायक ग्रेड 3 के खाली पदों को दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किया है। यह वे पद हैं, जो चयनित अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन न कराने और ज्वाइन न करने के कारण रिक्त हो गए थे। इन पदों को वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को देना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब इन पदों को दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

तय नियमों का उल्लंघन

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने यह फैसला बिना वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों के पक्ष में कोई कार्रवाई किए लिया। विभाग द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार, जब चयनित अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करते तो उन्हें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को देना होता है। लेकिन इस बार यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।
ये भी खबर पढ़िए... जीएडी के दो आदेशों से गफलत, कहीं खटाई में न पड़ जाए आईएएस सर्विस मीट

दिव्यांगजन के लिए किए गए प्रयास

दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल की समूह 4 परीक्षा में सहायक ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर और स्टेनो टायपिस्ट के पदों का चयन किया गया था। चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन हुआ था और नियुक्ति आदेश भी जारी किए गए थे। लेकिन इन रिक्त पदों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया गया। इस भर्ती अभियान के तहत 14 अगस्त 2024 को दिव्यांगजन के लिए वाक-इन इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया गया था।

आवेदन पर कार्रवाई में देरी

वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों ने पिछले छह महीने से दस्तावेज सत्यापन करवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बावजूद इन अभ्यर्थियों के आवेदन पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनका हक छिन गया।

ये भी खबर पढ़िए...सीएम डॉ. यादव के विभाग जीएडी को मिली यह कैटेगरी, कलेक्टर वाले राजस्व विभाग और इंदौर जिले के यह हाल

जीएडी के सचिव से प्रतिक्रिया

जीएडी के सचिव अनिल सुचारी से इस मामले में प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मप्र जीएडी
  • MP
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्य प्रदेश
  • GAD
  • जीएडी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज