भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर सस्पेंड

Sanjay Gupta | Published:
Share
thesootr
Chainsingh Damor suspended after complaints Photograph: (thesootr)

भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर को सस्पेंड कर दिया है। लंबे समय से उनके क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी

INDORE. भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर को सस्पेंड कर दिया है। लंबे समय से उनके क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी। हद तो तब हो गई जब आधा दर्जन पत्र के बाद भी डामोर ने धरनावद में अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की और आखिर में कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों को भेज कार्ऱवाई करवाई।

यह कांड किया डामोर ने

डामोर के खिलाफ एक नहीं कई शिकायतें आ रही थी। वहीं सामने आया कि हाल ही में नौकरी छोड़ चुके विवादित खनिज अधिकारी संजय लुणावत के कहने पर खदान ठेकेदारों को परेशान करने में जुटे हुए थे और कुछ ठेकेदारों पर एकतरफा कार्रवाई करवा रहे थे। वहीं धरनावद में मेसर्स चेरा कंस्टरक्शन द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को रोकने के लिए डामोर को कई विभागीय पत्र जारी हुए लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं ली। आखिर में कलेक्टर ने सहायक खनिज अधिकारी जयदेव नामदेव के साथ टीम पहुंचाई और मौके पर अवैध खनन होना पाया। इस पर मशीन और डंपर जब्त करवाए।

ये खबर भी पढ़े ...

भूगोल के लेक्चरर ने गणतंत्र दिवस पर सुनाई डबल मीनिंग शायरी... सस्पेंड

गंजबासौदा जेल का सूदखोर प्रहरी सस्पेंड, जेलर की भूमिका की होगी जांच

इसमें भी लीक की कार्रवाई

इस मामले में भी डामोर ने प्रशासनिक गोपनीयता भंग की और खदान वाले के पास यह एक्शन होने की जानकारी लीक की गई। बताया जाता है कि खदान वाले के साथ डामोर के करीबी रिश्ते थे। इसके चलते वह लगातार उसे बचा रहे थे। वहीं इसके पहले सांवेर में भी 140 करोड़ के अवैध खनन मामले में जब्त मशीन गायब हो गई थी, इसमें भी वह एफआईआर कराने से बच रहे थे। आखिरकार लंबी शिकायतों के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया। इसके पहले भी उनकी कार्यशैली की शिकायतें हुई तब कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यालय अटै किया था लेकिन वापसी के बाद फिर वह खनन माफियाओं के सहयोग में जुट गए थे। काफी शिकायतों के बाद आखिरकार उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

मोवा ओवरब्रिज पर घटिया डामरीकरण केस में EE सहित 5 इंजीनियर सस्पेंड

हाउसिंग बोर्ड के 2 इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सस्पेंड
  • इंदौर सहायक खनिज अधिकारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर