बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला
Sandeep Kumar | Jan 09, 2025, 23:00 IST
attack-on-bjp
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला हुआ है। जिससे उनके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार को बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। घटना उस समय हुई जब नीतू रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए अपने मौसा के साथ जा रही थीं। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेबड़ा रोड स्थित विश्वकर्मा पेट्रोल पंप के पास नीतू के पैर में गोली मारी गई। इस हमले को पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है, और पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इस बार MP की 1 लाख 63 हजार लाड़ली बहनों को नहीं आएगी 20वीं किस्त
नीतू विश्वकर्मा अपने मौसा के साथ रतनगढ़ माता मंदिर जा रही थीं, तभी यह हमला हुआ। हमलावरों ने जानलेवा तरीके से उनके पैर में गोली मारी। यह हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। घायल नीतू विश्वकर्मा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, और उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
10 तक आएगी IAS Transfer List, इस कारण अटका मामला
सीएम मोहन यादव ने 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को किया रवाना
5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में गुड्डू सेंगर, सीताराम विश्वकर्मा, गुलाब सेंगर और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों का नाम शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। नीतू के पति ने भी यही बयान दिया कि यह पूरी घटना व्यक्तिगत विवाद का परिणाम है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ज्यादातर निजी यूनिवर्सिटी फैकल्टी ही नहीं, पढ़ाई-परीक्षा में भी मनमानी
इस बार MP की 1 लाख 63 हजार लाड़ली बहनों को नहीं आएगी 20वीं किस्त
मंदिर जाते वक्त बीजेपी नेता पर हमला
10 तक आएगी IAS Transfer List, इस कारण अटका मामला
सीएम मोहन यादव ने 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को किया रवाना
5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ज्यादातर निजी यूनिवर्सिटी फैकल्टी ही नहीं, पढ़ाई-परीक्षा में भी मनमानी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari