इंदौर में हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला, पुलिस से सुरक्षा की मांग

Vikram Jain | May 02, 2024, 19:25 IST
Share
religious conversion
religious conversion

इंदौर में हैदर से हरि नारायण बने शख्स के घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हरि ने पुलिस से शिकायत में बताया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उसके घर पर पत्थर से हमला किया है। धर्म परिवर्तन के बाद से उसे धमकियां मिल रही हैं।

INDORE. इंदौर में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले युवक के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़की के शीशे टूट गए। धर्मांतरण (religious conversion) कर हैदर शेख से हरि नारायण बने शख्स ने आरोप लगाया है कि धर्म परिववर्तन के बाद कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया है। इस हमले के बाद हरि नारायण ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। साथ ही सुरक्षा की मांग की है।

हैदर से हरि नारायण बनने पर मारने की मिल रही धमकी


हैदर शेख से हरि नारायण बने युवक का आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने की वजह से मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनको धमकी दी गई और उनके घर पर पत्थर से हमला (Stone attack on house) किया गया। पुलिस से शिकायत में हरि नारायण ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने की वजह से उन्हें कही आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। आवेदन में कहा है कि उसने 27 अप्रैल को खजराना मंदिर परिसर में धर्म परिवर्तन किया था और वो हैदर से हरि नारायण बने थे। जिसके बाद से लगातार उन्हें मुस्लिम वर्ग से उन्हे धमकी दी जा रही है।


अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग


इंदौर पुलिस (Indore Police)का कहना है कि आवेदन मिलने पर फरियादी को एफआईआर के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। अब वो सामने भी नहीं आ रहा है। अज्ञात आरोपियों ने बुधवार को फरियादी के घर पर पथराव किया था। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग (Demand for safety of yourself and your family) की है।

ये खबर भी पढ़ें...

इरफान बना ईश्वर, परवीन कहलाएगी पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म

रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 10 ट्रेन कैंसिल, देखें लिस्ट

हैदर उर्फ हरि का कहना है कि उसने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया है। सनातन धर्म अपनाने के बाद पहले वाले धर्म के कुछ लोग जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दे रहे हैं। मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं। उसे अपशब्द भी कहे गए हैं। इतना ही नहीं असामाजिक तत्व विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के प्रशासनिक संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा को भी धमकी दे रहे हैं। हैदर उर्फ हरि का आगे कहना है कि खजराना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उसने भारतीय संविधान के अनुसार मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 10 के अनुसार धर्म परिवर्तन किया है। इसके लिए नोटरी के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। उसने बताया है कि इस घटना को लेकर उसने इंदौर कलेक्टर को भी 29 अप्रैल को जानकारी दी थी।

मुस्लिम धर्म छोड़ कर 8 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म


बता दें कि 27 अप्रैल को इंदौर के खजराना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 8 लोगों ने स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था। इनमें इंदौर के खजराना इलाके के 3 और 5 मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। इन आठ लोगों में तीन महिलाएं भी हैं। ये सभी भगवा वस्त्र पहनकर खजराना मंदिर पहुंचे थे, जहां विधि-विधान से इनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसमें से हैदर शेख पिता शहजाद शेख ने भी धर्म परिवर्तन किया था। वह पूजन के बाद हैदर से हरिनारायण बन गया था। हरिनारायण बना शख्स मूल रूप से खजराना की अली कॉलोनी में रहता है।

Tags:
  • Indore Police
  • इंदौर पुलिस
  • Muslim community
  • धर्मान्तरण
  • religious conversion
  • जान से मारने की धमकी
  • Threats to kill
  • मुस्लिम समुदाय
  • Stone attack on house
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच