यशवंत क्लब में अतुल सेठ के बेटे का हंगामा, सस्पेंड, सचिव को कलेक्टर की फटकार

Sanjay Gupta | Feb 21, 2025, 12:12 IST
Share
Yashwant Club Atul Seth
Yashwant Club Atul Seth

सेठ ने शनिवार के दिन रेस्त्रां, कार्ड रूम व अन्य जगहों पर स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर जमकर विवाद किया। यहां क्लब सदस्य परिवार के साथ भोजन कर रहे थे जिसमें उन्होंने जमकर गालियां दी और स्टाफ के साथ झूमाझटकी की

Indore. यशवंत क्लब की सदस्यता विवाद को लेकर 'द सूत्र' के लगातार खुलासे के बाद क्लब की मैनेजिंग कमेटी घेरे में हैं। उधर अब क्लब में एक नया विवाद हो गया है। पम्मी छाबड़ा की पैनल से चुनाव लड़े और जीते पूर्व सह सचिव अतुल सेठ के बेटे सिदार्थ ने जमकर बवाल काटा है, लेकिन अब मैनेजिंग कमेटी में टोनी-गोरनी पैनल के करीब आ चुके अतुल सेठ के बेटे पर अपनी कृपा रखते हुए केवल 7 दिन के लिए सस्पेंड किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...मोनू भाटिया, जयसिंह जैन की पत्नी और हरीश फतेहचंदानी यशवंत क्लब से बाहर

यह किया सिदार्थ सेठ ने

सेठ ने शनिवार के दिन रेस्त्रां, कार्ड रूम व अन्य जगहों पर स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर जमकर विवाद किया। यहां क्लब सदस्य परिवार के साथ भोजन कर रहे थे जिसमें उन्होंने जमकर गालियां दी और स्टाफ के साथ झूमाझटकी की और मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि पूछ लेना टोनी अंकल (चेयरमैन) और पम्मी अंकल (पूर्व चेयरमैन) से मैं कौन हूं।
dcc15982-1cb
dcc15982-1cb

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के यशवंत क्लब सचिव ने हिंदी में जवाब के लिए फिर मांगा समय, सदस्यता पर रोक जारी, क्लब से रिकार्ड बुलाने पर भी होगी सुनवाई

सात दिन की दिखावटी कार्रवाई

इस तरह के अनुशासनहीनता में क्लब सामान्य तौर पर 30 से लेकर 120 दिन के लिए बाहर करता है लेकिन इस मामले में क्योंकि अतुल सेठ पाला बदलकर मैनेजिंग कमेटी के करीबी हो चुके हैं। इसलिए केवल सात दिन की दिखावटी कार्रवाई करते हुए मामले को ठंडा कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के यशवंत क्लब सचिव ने याचिकाकर्ता को असामाजिक तत्व, बदमाश बताया, दैनिक भास्कर को लेकर कहा उन्हें कोई बयान नहीं दिया

अब इधर यह करने में जुटे सचिव

उधर क्लब की सदस्यता मामले को लेकर सात सदस्यों के हस्ताक्षर से कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत हुई थी जिसकी जांच भी कलेक्टर ने कराई थी। इसमें से पांच सदस्यों ने शिकायत वापस ले ली। वहीं गिरीश और रणधीर द्वारा शिकायत पर हस्ताक्षर होने को लेकर कुछ दिन बाद सचिव को पत्र सौंपा। लेकिन क्योंकि यह दूसरी पैनल से जुड़े हैं, तो सचिव गोरानी ने यह जवाब लेने से ही इंकार कर दिया और इनके खिलाफ अनुशासन कमेटी बैठा दी, जिसमें सोमवार को पेश होने के लिए दोनों को कहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें 30 से 120 दिन तक सस्पेंड कर दूसरे गुट को चेतावनी देने की कोशिश हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में यशवंत क्लब मैनेजिंग कमेटी कर रही रिकॉर्ड में छेड़छाड़, आदेश के बाद भी 38 लोगों से जमा कराई राशि, रिकॉर्ड बुलाने की मांग

कलेक्टर को पता चला तो लगाई फटकार

इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह को मामले की जानकारी लगी कि शिकायत करने वालों के साथ यह हो रहा है। इस पर उन्होंने सचिव संजय गोरानी को फोन किया और जमकर फटकार लगाई। गोरानी ने इस पर सफाई दी कि यह अनुशासन कमेटी देखती है, हमारा इसमें कोई रोल नहीं रहता है। इस पर सिंह संतुष्ट नहीं हुए और कहा कि यह सभी व्यर्थ की बात है, कमेटी ही है, कोई कोर्ट तो नहीं है। क्लब में यदि कुछ हो रहा है और कोई शिकायत करना चाहता है तो, इसकी जांच होती है तो इसमें गलत क्या है। इस तरह की परंपरा क्यों डाली जा रही है कि किसी ने कलेक्टर को शिकायत की तो उसे अलग तरह से लेकर उस पर एक्शन लिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। यदि इस तरह क्लब में कुछ गलत होता है तो मैं नियमों के अनुसार कार्रवाई करूंगा। गोरानी ने मामले को देखने की बात तो कलेक्टर से कही थी लेकिन इसमें फिर क्लब ने गुरुवार को दोनों सदस्यों को फोन कर अनुशासन कमेटी के सामने सोमवार को पेश होने की सूचना दे दी।

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर का यशवंत क्लब
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Yashwant Club
  • संजय गोरानी
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती