ऑडियो कांड पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिए चिंटू के मजे, बाद में कार में साथ बैठाया

Sanjay Gupta | Nov 22, 2025, 22:46 IST
Share
digvijay singh
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में कांग्रेस के ऑडियो कांड पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चिंटू चौकसे के साथ मजाक किया। मीडिया के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि चिंटू से पूछ लो, फिर कार में बैठकर रवाना हो गए। चिंटू ने आडियो विवाद को फर्जी बताते हुए सफाई दी थी।

INDORE. कांग्रेस में हुए ऑडियो कांड के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर आए। इस दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे उनके साथ साए की तरह लग गए। मीडिया ने सवाल भी दिग्विजय सिंह से पूछ लिया कि ऑडियो कांड पर क्या कहेंगे। इस पर उन्होंने भी तत्काल कहा यह चिंटू साथ में ही है इनसे ही पूछ लो। फिर कहा चिंटू बताओ भाई, इस पर चिंटू हंस दिए।

क्या है कांग्रेस ऑडियो कांड

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के क्लाथ मार्केट में जाने के कार्यक्रम का चिंटू चौकसे ने विरोध कर दिया था। बाद में समन्वय समिति बैठक में यहां तक बोल दिया कि कोई भी नेता इंदौर आकर कहेगा कि यहां जाना है वहां जाना है तो यह नहीं चलेगा। कार्यक्रम की सूचना देना जरूरी होगा।

बाद में एक ऑडियो सामने आया जो पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और चौकसे के बीच का था। इसमें चौकसे दिग्विजिय सिंह को लेकर अपशब्दों को प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि चौकसे और चड्ढा दोनों ने ही इस मामले में फेक ऑडियो करार दिया। इसके बाद चिंटू भोपाल भी दिग्गी से मिलने गए थे, जहां उन्हें चाय पिलाकर रवाना कर दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस बोली इंदौर मेट्रो के काम को अब बंद करें, बाकी राशि से फ्लाईओवर बनाओ

इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका

चिंटू को इस तरह दिग्गी ने कार में बैठाया

होटल इन्फिनिटी में एक शादी में दिग्विजय सिंह पहुंचे, यहां चिंटू भी पहुंच गए। इसके बाद दिग्गी, चिंटू, सुवेग राठी, सुरजीत चड्ढा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े साथ में बाहर निकले। इस दौरान यह बात हुई-

मीडिया- ऑडियो सामने आया था, इस पर कुछ कहेंगे

दिग्गी- ये चिंटू साथ में ही है, इन्हीं से पूछ लो आप, क्यों चिंटू बोलो
(इस पर चिंटू हंसकर बात टालते हैं, फिर दिग्विजय सिंह अन्य मुद्दों पर मीडिया को बात देते हैं और कार में बैठने लगते हैं)

विपिन वानखेड़े- अब तो जब भी आप इंदौर आएंगे चिंटू पूरे समय आपके साथ रहेंगे, छोड़ेंगे नहीं आपको

दिग्गी- चलो आओ दोनों अध्यक्ष (चिंटू और विपिन) कार में बैठो, चलते हैं।
इसके बाद चिंटू, विपिन, सुरजीत भी दिग्विजय सिंह के साथ कार में बैठते हैं और दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना होते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें..

इंदौर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी साजिश, छवि खराब करने SIR से जोड़ 18 माह पुराना वीडियो किया वायरल

इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज की 500 करोड़ की जमीन पर रिट अपील भी हाईकोर्ट से खारिज

इसके पहले चिंटू ने दी थी सफाई

इसके पहले ऑडियो कांड का विवाद होने पर चिंटू ने बाद में सफाई दी थी कि वह हमारे सम्मानीय नेता है, आदरणीय राजा साहब है। ऑडियो फर्जी है। शनिवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जद चिंटू ने मेट्रो को लेकर बुलाई तब इसमें भी कहा था कि वह हमारे सम्मानीय नेता है, अब मसला खत्म हुआ, बस करो।

Tags:
  • कांग्रेस
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • इंदौर
  • चिंटू चौकसे
  • कांग्रेस ऑडियो कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती