इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी औरंगाबाद-पटना कुंभ स्पेशल ट्रेन, 19 से 27 फरवरी तक चलेगी

Manish Kumar | Feb 09, 2025, 17:20 IST
Share
kumbh-special-train
kumbh-special-train

रेलवे प्रशासन कुंभ मेले के लिए औरंगाबाद से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 19 फरवरी से 27 फरवरी तक स्पेशल ट्रेन संख्या 07101 और 07102 को दो ट्रिप्स में चलाया जाएग। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इटारसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

BHOPAL. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। औरंगाबाद से पटना के बीच चलाई जा रही इस ट्रेन में मुसाफिरों को सरलता से और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। यह कुंभ स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के इटारसी सहित अन्य कई राज्यों के बड़े स्टेशनों पर हॉल्ट लेकर चलेगी।

कुंभ मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 07101/07102 औरंगाबाद-पटना और पटना-औरंगाबाद कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (Kumbh Mela Special Train) चलाया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे में चलेगी।

यह खबर भी पढ़ें...

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रीवा पर रोका, लगा 5 किमी लंबा जाम

स्पेशल ट्रेन के चलने की तारीख

गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद-पटना विशेष ट्रेन 19 और 25 फरवरी 2025 को औरंगाबाद से चलेगी।
गाड़ी संख्या 07102 पटना-औरंगाबाद विशेष ट्रेन 21 और 27 फरवरी 2025 को पटना से रवाना होगी।

यह खबर भी पढ़ें...

सिंहस्थ 2028 : देश की पहली स्थायी कुंभ नगरी बनेगी उज्जैन में, खर्च होंगे 2 हजार करोड़ रुपए

इन स्टेशनों पर रहेगा ट्रेन का ठहराव

गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद से शाम के 7 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1.10 बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 07102 पटना से शाम साढ़े 3 बजे रवाना होकर अगले दिन 2.40 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह ट्रेन जालना, परभणी, खंडवा, पिपरिया, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यह खबर भी पढ़ें...

इटारसी से होकर गुजरेगी चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में होंगे इतने कोच

कुंभ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए 9 स्लीपर, 8 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 2 जनरल डिब्बे होंगे। कुल 22 डिब्बों वाली इस ट्रेन में यात्रियों के आराम और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।

रेलवे की यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अपने गंतव्य के लिए यात्रा शुरू करने से पहले NTES/139 से ट्रेन की अपडेटेड जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

यह खबर भी पढ़ें...

कुंभ यात्रा होगी आसान, रानी कमलापति से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Tags:
  • MP News
  • Indian Railways
  • स्पेशल ट्रेन
  • रेलवे
  • mp news hindi
  • इटारसी स्टेशन
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
  • महाकुंभ
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर