आयुष डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाएगी सरकार! सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत
Sandeep Kumar | Sept 23, 2026, 22:07 IST
आयुष डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाएगी सरकार
भोपाल में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आयुष डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाने के संकेत दिए। साथ ही 185.50 करोड़ रुपए के 25 नए आयुष भवनों का लोकार्पण किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- आयुर्वेद दिवस पर भोपाल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- CM मोहन यादव ने आयुष डॉक्टर्स के स्टाइपेंड बढ़ाने के संकेत दिए।
- सरकार ने 185.50 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट शुरू किए।
- 25 आयुष अस्पतालों और भवनों का लोकार्पण हुआ।
- आयुष क्षेत्र के विस्तार पर सरकार ने जोर दिया।
स्टाइपेंड बढ़ाने का ऐलान
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। सीएम ने आयुष पद्धतियों से जुड़ी गतिविधियों को करीब से देखा।
185 करोड़ के भवनों का लोकार्पण
डिंडौरी जिले में 102 करोड़ रुपए से नया आयुष महाविद्यालय बना है। इसका भी लोकार्पण इसी कार्यक्रम में हुआ। साथ ही पंडित खुशीलाल महाविद्यालय के 'हर्बल गार्डन ऑफ स्टेट इंपोर्टेंस' को आम लोगों के लिए खोला गया। सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद सदियों से रचा-बसा है।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पुनर्प्रतिष्ठित करने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। हमारे भोजन और किचन के मसाले भी आयुर्वेद पर आधारित हैं।
प्रदेश में बढ़ रहा आयुष नेटवर्क
इसके अलावा प्रदेश में 1700 से ज्यादा आयुर्वेदिक औषधालय काम कर रहे हैं। मंत्री परमार के अनुसार सरकार का मकसद सिर्फ इलाज देना नहीं है। सरकार 'वेलनेस' यानी बीमारी से पहले ही स्वस्थ रहने की सोच को बढ़ावा दे रही है।
आयुर्वेद का बढ़ता वैश्विक बाजार
आयुष आरोग्यम धाम और बजट में बढ़ोतरी
एमपी सरकार ने मध्यप्रदेश आयुष विभाग के बजट में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। साल 2002-03 की तुलना में यह बजट अब 16 गुना बढ़ चुका है। सरकार का दावा है कि यह वृद्धि आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में अग्निवीरों का कोटा दोगुना करने की तैयारी, इन 6 विभागों में मिलेगा फायदा
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें,एमपी बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव
एमपी के लाखों गैस उपभोक्ताओं पर संकट, 2 अक्टूबर तक नहीं कराई LPG e-KYC तो कट जाएगा कनेक्शन
खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore