लंदन में पाक पर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले-हिंदुस्तान बाप है पाकिस्तान का

Sandeep Kumar | Jul 22, 2025, 17:56 IST
Share
dhirendra-krishna-shastri-london-tour
Photograph: (thesootr)

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, "हिंदुस्तान पाकिस्तान का बाप है।"

MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लंदन दौरे पर हैं। यहां पर वो सनातन धर्म और गौ-गंगा रक्षा का प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर पीएम मोदी और भारतीय सेना की तारीफ में कसीदे पढ़े। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।

पीएम मोदी और सेना की तारीफ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध के मार्ग को चुनता है।” शास्त्री ने भारतीय सेना की वीरता और साहसिक कार्रवाइयों को भी सराहा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने यह साबित किया कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम है।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानी युवक ने पूछा- धर्म बदलने के लिए नाम बदलना जरूरी है? पं. धीरेंद्र शास्त्री के जवाब से गूंजीं तालियां

पाकिस्तान को लेकर टिप्पणी

इस कथा के दौरान, शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान पाकिस्तान का बाप है। अगर कोई बेटा बाप को बाप नहीं माने तो इसमें बाप की गलती नहीं है, बेटा ही निकम्मा होता है।” यह बयान मंच पर तालियों के बीच दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...बाबाओं के चक्कर में न पड़ें, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

3 पॉइंट्स में समझे पूरी स्टोरी

👉 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लंदन में हैं, जहां वे सनातन धर्म और गौ-गंगा रक्षा का प्रचार कर रहे हैं।

👉 शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि भारत युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध के मार्ग को अपनाता है। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की सराहना की और 'सिंदूर ऑपरेशन' का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की ताकत को दर्शाया।

👉 शास्त्री ने पाकिस्तान के बारे में कहा, "हिंदुस्तान पाकिस्तान का बाप है। अगर बेटा बाप को बाप नहीं माने तो इसमें बाप की गलती नहीं है, बेटा ही निकम्मा होता है।" यह बयान मंच पर तालियों के बीच दिया गया।

पाकिस्तान से जुड़ी एक घटना का किया जिक्र

धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया। एक पाकिस्तानी नागरिक ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और भारत के प्रति प्रेमभावना व्यक्त की। शास्त्री ने इसे सकारात्मक उदाहरण के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सभ्यता का प्रभाव पूरी दुनिया में फैल चुका है।

ये खबर भी पढ़िए...पटना में सनातन महाकुंभ में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम देंगे जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ट्विटर और फेसबुक पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे प्रेरणादायक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा हुआ मानते हैं, जबकि अन्य इसे विवादास्पद मानते हैं। इस बयान पर किसी राजनीतिक दल या संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हो गया बड़ा खुलासा, कथा के लिए लेते हैं इतनी फीस, अब मच गया बवाल

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में की हनुमंत कथा

इससे पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 दिन के ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी के दौरे परे थे। यहां पर उन्होंने हनुमंत कथा की थी। इसके साथ उनकी कथा में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन भी शामिल हुए थे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • MP
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • भारतीय सेना
  • सनातन धर्म
  • पाकिस्तान
  • London
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं