शालिग्राम ने बड़े भाई धीरेंद्र शास्त्री से तोड़ा रिश्ता, अब राहें अलग

Ravi Kant Dixit | Dec 09, 2024, 20:38 IST
Share
thesootr
thesootr

शालिग्राम ने कहा कि उनके कारण बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए वो माफी मांगते हैं, लेकिन इसके बाद उनके किसी भी विषय को बागेश्वर धाम और उनके बड़े भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से न जोड़ा जाए...

BHOPAL. मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग अलग हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद शालिग्राम ने एक वीडियो जारी कर दी है। अपने इस वीडियो में शालिग्राम ने अलग होने की वजह का भी खुलासा किया है।


शालिग्राम ने कहा कि उनके कारण बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए वो माफी मांगते हैं, लेकिन इसके बाद उनके किसी भी विषय को बागेश्वर धाम और उनके बड़े भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से न जोड़ा जाए। शालिग्राम ने आगे कहा कि उनका धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अब से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने जिले के फैमिली कोर्ट में भी दे दी है।

आजीवन के लिए खत्म किया रिश्ता

अपने इस वीडियो में शालिग्राम ने कहा, उनकी वजह से कई बार धाम की छवि धूमिल हुई है। वो इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि वो आजीवन अपने रिश्ते बागेश्वर धाम से खत्म करते हैं। शालिग्राम ने अपने वीडियो में हिंदुओं से क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा, अब तक जो मैंने किया, उससे धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री की छवि धूमिल हुई है।



शालिग्राम का विवादों से नाता

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गढ़ा गांव में निवासरत है। उनके छोटे भाई सौरव उर्फ शालिग्राम भी उनके साथ रहते हैं। जब धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति बढ़ी तो शालिग्राम भी फेमस हुए। अपने बड़े भाई की आड़ में कभी कट्टा लहराया तो कभी टोलकर्मियों के साथ मारपीट की।

कब-कब सामने आए बड़े विवाद...

  1. फरवरी 2023 में गढ़ा में एक दलित परिवार के घर बारात आई थी। आरोप है कि शालिग्राम बारात में पिस्टल लहराते हुए पहुंचे। परिवार के साथ गाली गलौज की। पीड़ितों ने शालिग्राम पर मारपीट का आरोप लगाया।

  2. सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम शास्त्री ने छतरपुर में टोलकर्मियों से मारपीट की। टोल मांगने पर अपने सहयोगियों के साथ हमला किया। पुलिस ने शालिग्राम समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला खूब उछला था।

  3. शालिग्राम का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह गढ़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़ा नजर आ रहा था, कुछ साथी भी थे। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही थी।

जब शास्त्री बोले थे- हम भाई के नहीं, कानून के साथ

शालिग्राम से जुड़े विवाद लगातार सामने आने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। तब उनका बयान सामने आया था। इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि एक पिता के कई पुत्र होते है। सभी के गुण अलग-अलग होते हैं। हम अपने भाई के व्यवहार से प्रसन्न नहीं है। इसे लेकर हमारा मन क्षुब्ध है। भारत में कानून है और हम कानून के साथ हैं। कानून को वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए। शास्त्री ने आगे कहा था कि हम भाई के साथ नहीं, कानून के साथ हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भाई शालिग्राम
  • तोड़ा रिश्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा