बागेश्वर धाम का पर्चा हुआ फेल! धीरेंद्र शास्त्री ने लिखा था पुत्र योग, घर जन्मी चौथी बेटी

Aman Vaishnav | Sept 23, 2026, 14:53 IST
Share
बागेश्वर धाम का पर्चा हुआ फेल
बागेश्वर धाम का पर्चा हुआ फेल

उत्तरप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि बागेश्वर धाम के पर्चे में लिखी बात गलत साबित हुई है। वहीं दोबारा धाम जाकर सवाल पूछने पर धीरेंद्र शास्त्री ने गलती मानी और वहां मौजूद सेवकों ने दंपती को नीचे भगा दिया।

उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु परिवार ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पर्चे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित पति का कहना है कि बाबा ने पर्चे पर दावा किया था कि उनके यहां बेटा होगा, लेकिन तय समय पर उनके घर चौथी बेटी ने जन्म लिया।

इसके बाद जब वे अपनी बात लेकर दोबारा धाम पहुंचे, तो वहां उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ।

इलाज की आस में पहुंचे थे बागेश्वर धाम

दरअसल मऊरानीपुर के रहने वाले राजेंद्र श्रीवास ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि, वे साल 2024 में अपनी पत्नी की दिमागी और शारीरिक दिक्कतों का इलाज कराने के लिए बागेश्वर धाम गए थे। कई चक्कर लगाने के बाद मई 2024 में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका पर्चा बनाया था।

राजेंद्र के मुताबिक उस पर्चे में लिखा गया था कि उनकी पत्नी को साल 2019 से प्रेत बाधा की दिक्कत है। साथ ही यह भी लिखा था कि पुत्र योग बनता है।

राजेंद्र का कहना है कि उनकी पहले से ही तीन बेटियां थीं। उनकी सबसे छोटी बेटी 9 से 10 साल की थी। उनका आगे कोई भी बच्चा प्लान करने का मन बिल्कुल नहीं था।

पुत्र योग की बात सुनकर मन में जगी उम्मीद

राजेंद्र बताते हैं कि जब उन्होंने पर्चे पर पुत्र योग लिखा देखा, तो उनके मन में एक उम्मीद जाग गई। जब उन्होंने दोबारा अर्जी लगाकर आगे का रास्ता पूछा तो धीरेंद्र शास्त्री ने पर्चे पर राम जय जय लिखकर दे दिया।

राजेंद्र ने साफ कहा कि हमारा ऐसा कोई सवाल ही नहीं था पर उन्होंने खुद ही पर्चे पर लिख दिया कि पुत्र योग बनेगा। हमने तो बाबा के उन दावों पर भरोसा कर लिया था जिसमें वे कहते हैं कि जो मैं लिख देता हूं उसे कोई काट नहीं सकता।

990f85a6-c73
990f85a6-c73


11 जून को घर आई चौथी बेटी

राजेंद्र ने बताया कि 11 जून को उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। घर में चौथी बेटी के आने पर उन्हें बहुत निराशा हुई।

जब बच्ची करीब तीन महीने की हुई, तब वे अपनी पत्नी को साथ लेकर दोबारा बागेश्वर धाम पहुंचे ताकि यह जान सकें कि आखिर पर्चे में किया गया दावा झूठा कैसे साबित हुआ।

मंच पर क्या हुआ दंपती के साथ?

राजेंद्र के अनुसार जब वे धाम पहुंचे तो धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा कि जो लोग बच्चे का नामकरण करवाना चाहते हैं, वे ऊपर आ जाएं।

राजेंद्र मंच पर पहुंचे और बोले गुरु जी, आप तो अंतर्यामी हैं। यह पर्चा भी आपका ही है तो आप ही बताइए कि लाला हुआ है या लाली? इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने पर्चा खोलकर देखा, फिर माइक नीचे किया और धीरे से बोले, गलती है ये।

इतना सब होने के बाद जैसे ही पीड़ित पति ने पूछा कि आखिर गलती किससे हुई, तो वहां खड़े सेवादारों और चेलों ने कहा कि यहां भीड़ मत लगाओ और सीधे नीचे चलो। इसके बाद उन्हें वहां से जबरन भगा दिया गया।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से लगाई मदद की गुहार

राजेंद्र श्रीवास ने साफ किया है कि वे किसी भी धर्म या भगवान के खिलाफ नहीं हैं। वे बस इंसानियत के नाते अपनी आपबीती लोगों को बता रहे हैं ताकि कोई दूसरा परिवार अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर परेशान न हो।

उनके परिवार में अब कुल चार बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं।

राजेंद्र ने बताया कि इवे अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' के पास गए। उन्होंने समिति से गुजारिश की है कि इस घटना के जरिए समाज में फैले अंधविश्वास को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

फिलहाल इस मामले में सिर्फ दंपती की ओर से किए गए दावे और उनका अनुभव ही सामने आया है। बागेश्वर धाम या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है, तो उनका पक्ष भी साफ हो जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

अब डायमंड खड़ाऊ बुक करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बोले-गलत आदमी से पंगा ले लिया

देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री, मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?

धीरेंद्र शास्त्री बोले- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब, बजरंगबली इनसे बचाए, विरोध शुरू

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूज, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूज
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस