MPPSC के आंदोलनकारी जाट, किसानवंसी के जमानत आवेदन खारिज, जेल भेजा

Sanjay Gupta | Jan 02, 2025, 14:32 IST
Share
MPPSC NEWS
MPPSC NEWS

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा 2025 के लिए जारी नोटिफिकेशन के बाद पदों को लेकर विवाद बढ़ गया है। वहीं आयोग ने प्री के कटऑफ नहीं बताने व अन्य नियमों में भी बदलाव किया है।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा 2025 के लिए जारी नोटिफिकेशन के बाद पदों को लेकर विवाद बढ़ गया है। वहीं आयोग ने प्री के कटऑफ नहीं बताने व अन्य नियमों में भी बदलाव किया है। इसके बाद युवा गुस्से में हैं। इसके लिए वह बुधवार को फिर से आंदोलन के लिए रणनीति बनाने वाले थे, जिस पर पुलिस ने पहले ही आंदोलनकारी और एनईवाईयू के कोर कमेटी के राधे जाट और रणजीत किसानवंशी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुरुवार को उनकी जमानत भी खारिज होकर जेल भेजा गया।

क्यों भेजा जेल?

एसीपी जूनी इंदौर देवेंद्र सिंह धुर्वे की कोर्ट में गुरुवार को मेडिकल के बाद पुलिस ने जाट और किसानवंशी को पेश किया। दोनों के जमानतदार आ गए थे लेकिन एसपी ने उन्हें तकनीकी कारण से सक्षम जमानतदार नहीं माना और जेल भेजने के आदेश दे दिए।

ये धाराएं लगाई गई हैं

दोनों पर ही 107, 116 और 151 की प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई हैं। दोनों के वकील ने बताया कि फिर से जमानत लगाने का प्रयास किया जा रहा है और दूसरा जमानतदार पेश कर रहे हैं, जिससे वह जल्द बाहर आ सकें। वहीं एनईवाययू के सुरेंद्र व अन्य द्वारा इसे तानाशाही रवैया बताया जा रहा है। ताकि युवाओं के लिए कोई आंदोलन की बात नहीं कर सके।

सलेक्शन न होने का डर: छात्र ने किया सुसाइड, MPPCS परीक्षा की कर रहा था तैयारी

रात को दी परिजनों को जानकारी

जाट को बुधवार सुबह उनके तीन इमली स्थित घर से और फिर किसानवंशी को उनके मित्र के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह की जानकारी ही नहीं दी। रात को जब मामला तूल पकड़ने लगा, कई लोग एसीपी दफ्तर, भवंरकुआं थाने पहुंचे और गुरुवार को सीपी के पास जाने की बात उठी। तब उनके परिजनों को देर रात बताया गया कि गिरफ्तार किया गया है और गुरुवार को एसीपी कोर्ट आ जाइए वहां पेश किया जाएगा।

31 दिसंबर की रात को यह हुआ था

31 दिसंबर की रात को 11.55 बजे जैसे ही पीएससी का राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन आया, इसके बाद युवाओं का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। रात को ही आंदोलनकारी राधे जाट और रणजीत के वीडियो मैसेज ग्रुप पर आ गए। इसके बाद रात दो बजे गूगल मीट हुई और इसमें भी करीब 150 युवा जुड़ गए। तय हुआ कि डीडी गार्डन भंवरकुआं पर दोपहर 12 बजे बुधवार को मीटिंग होगी और आंदोलन की रणनीति बनेगी। लेकिन इसके पहले ही दोनों को उठा लिया गया। दोस्तों और परिजनों का कहना है कि यह पुलिस ने किया है और पुलिस दोनों को ले गई है। दोनों ने वीडियो संदेश में कहा था कि हमारे साथ धोखा हुआ है 700 पद मांगे थे और 158 ही दिए हैं। यह धोखा है और इसके लिए फिर हम मैदान में उतरेंगे। अब हम पीछे नहीं हटेंगे और इसके लिए सरकार को भुगतना होगा। वहीं दोनों ने ट्वीट भी किए थे और कहा था कि सरकार को भुगतना होगा।



MPPSC से निकले दो दर्जन भर्ती नोटिफिकेशन में ढाई हजार पोस्ट भी नहीं

सीएम ने भी दिया था आश्वासन

90 घंटे तक पीएससी के बाहर आंदोलन हुआ था। एनईवाययू के बैनर तले हुए इस आंदोलन से सरकार सकते में आ गई थी। आंदोलन को खत्म कराया गया और कई मांगों पर सहमति बनी। फिर अगली सुबह ही सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ भोपाल में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई और सीएम ने भी सकारात्मक संदेश दिए। इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। उम्मीद थी कि 700 नहीं तो 300-400 तक ठीक-ठाक पोस्ट दी जाएंगी, लेकिन यह उम्मीद धरी रह गई। इसके बाद युवा गुस्से में आ गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • NEYU
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MPPCC
  • Indore NEYU
  • रणजीत किसानवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच