इंदौर में बजाज फाइनेंस का कारनामा, मोबाइल के लिए महिला ने 12 हजार का लोन लिया, फर्जीवाड़े से 34 हजार में टीवी लेना बताया

Sanjay Gupta | Sept 02, 2024, 10:49 IST
Share
bajaj finance fraud case indore reta yadav
बजाज फाइनेंस कंपनी के मैनेजर आकाश गौतम

बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों पर लोन फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों द्वारा एक महिला के लोन और सामग्री में हेरफेर किया गया है।

द सूत्र ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के कर्मचारियों और वसूली एजेंट्स द्वारा एक व्यक्ति पर 1893 रुपए की किश्त नहीं चुकाने पर घुटने तोड़ने की घटना का खुलासा किया। इसके बाद लगातार फोन आ रहे हैं। एक फरियादी ने बताया कि उसे 4950 रुपए की किश्त नहीं भरने पर गालियां दी गईं और धमकाया गया।

अब एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों ने एक महिला के लोन की राशि और ली गई सामग्री को ही बदल डाला।

यह है बड़ा फर्जीवाड़ा

महू निवासी रीता यादव ने कंचन रेडियो नाम की दुकान से एक मोबाइल लिया था। इस मोबाइल को लेने के लिए उन्होंने बजाज फिनसर्व फाइनेंस कंपनी से 12 हजार रुपए का लोन लिया। इसकी मासिक किश्त 1417 रुपए बनी। बाद में राशि का इंतजाम होने पर राशि भरने के लिए कहा तो कंपनी के मैनेजर आकाश गौतम, पिता शंभूदयाल गौतम लूनियापुर इंदौर निवासी ने मना कर दिया। आकाश ने बताया कि यहां मोबाइल नहीं आपके नाम पर टीवी लिया जाना है और 34 हजार को लोन है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में बजाज फाइनेंस के वसूली भाइयों की गुंडागर्दी जारी, अब 4950 रुपए की किश्त के लिए पिता-पुत्र को धमकाया

महिला ने की सभी की शिकायत

इस मामले में सामने आया है कि इसमें कंपनी के कर्मचारी आकाश, रोहित तिवारी, प्रशांत डागर, गौरव यादव के साथ ही दुकान संचालक हनी तोतलानी शामिल हैं। यह सभी कूटरचित बिल के जरिए फर्जी लोन राशि जारी करा रहे हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट गई। वहां से इन सभी का आरोप गंभीर मानते हुए आईपीसी धारा 420, 467, 468, 406, 409, 471, 120बी में केस दर्ज करने के आदेश हुए।

ये खबर भी पढ़िए...OMG! इंदौर में बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने 1893 रुपए की किश्त नहीं भरने पर कर्जदार के घुटने तोड़े, पीड़ित का हो रहा ऑपरेशन

अग्रिम जमानत याचिका रद्द

कंपनी मैनेजर आकाश गौतम और प्रशांत डागर ने इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत लगाई, लेकिन न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिए हैं। अब इन सभी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और यह पुलिस से फरार चल रहे हैं।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bajaj Finance
  • बजाज फाइनेंस कंपनी
  • bajaj Finance company
  • बजाज फाइनेंस की गुंडागर्दी
  • bajaj finance fraud case
  • आकाश गौतम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा