दैनिक वेतन भोगी से करोड़पति बना समिति प्रबंधक, EOW की कार्रवाई जारी
Jitendra Shrivastava | Updated:
Photograph: (thesootr)
बालाघाट में EOW की टीम ने सोसायटी प्रबंधक विलास चौरे के घर छापा मारा। यहां आय से 500 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है, इसमें बसें, ट्रैक्टर, सोना और चार पहिया वाहन शामिल हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सोसायटी मैनेजर के पास 5 बस, 2 ट्रैक्टर, करोड़ों की संपत्ति मिली।
- आय से 500 गुना ज्यादा दौलत, EOW ने खाते सीज किए।
- दैनिक वेतन भोगी से करोड़पति बना समिति प्रबंधक, अब जांच शुरू।
- बालाघाट में EOW की रेड, घर में मिला सोना और बसें।
- 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, बालाघाट में हड़कंप।
बालाघाट के लांजी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। नीमटोला गांव के रहने वाले विलास चौरे के घर EOW जबलपुर की टीम पहुंची। करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी सुबह छह बजे उनके आवास पर पहुंचे।
विलास चौरे मनेरी सेवा सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक के पद पर काम कर रहे हैं। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। कार्रवाई पूरे दिन जारी रही।
करोड़ों की गाड़ियां और जमीन मिली
दो ट्रैक्टर भी बरामद हुए, जिन्हें खेती के काम के लिए किराए पर चलाया जाता था। विलास चौरे पत्नी के नाम पर टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार भी चला रहे थे।
साल 2016 में लांजी में एक मकान बनवाया गया था। इस मकान के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपए खर्च हुए थे। करीब छह महीने पहले पास के गांव में 10 लाख रुपए की कृषि भूमि भी खरीदी गई थी।
घर में जिम खोलने की तैयारी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी खाते पाए गए हैं। EOW ने इन सभी खातों पर रोक लगा दी है। साथ ही एलआईसी की चार पॉलिसी और पांच लाख रुपए का सोना भी बरामद हुआ है।
दैनिक वेतन भोगी से बने प्रभारी प्रबंधक
करीब 12 साल की नौकरी में उनकी कुल आय लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। EOW के अनुसार जांच में मिली संपत्ति इस आय से करीब 500 गुना ज्यादा है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज
प्रबंधक बोले- जलन की वजह से शिकायत हुई
उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश बताया। साथ ही कहा कि अगर जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
परिवार का कृषि यंत्रों का भी कारोबार
15 दिन में जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई
उस मामले में सिंगारे की आय से 378 प्रतिशत ज्यादा, करीब 11 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली थी। इसमें नकदी के साथ पत्नी और बेटों के नाम संपत्तियां भी शामिल थीं। लगातार दूसरी कार्रवाई से जिले के सरकारी महकमे में हलचल है।
FAQ
- बालाघाट में EOW ने किसके घर छापा मारा?
EOW जबलपुर की टीम ने लांजी क्षेत्र के नीमटोला निवासी विलास चौरे के घर छापा मारा। वे मनेरी सेवा सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक हैं। छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली। - विलास चौरे के पास कितनी संपत्ति मिली?
विलास चौरे के यहां आय से करीब 500 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। इसमें 5 बस, 2 ट्रैक्टर, 4 फोर व्हीलर और 5 लाख रुपए का सोना शामिल है। - क्या EOW की यह जिले में पहली ऐसी कार्रवाई है?
नहीं, 15 दिन में EOW की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 3 सितंबर को पीआईयू-ई कमलकिशोर सिंगारे के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।
एमपी टीईटी आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक मौका, डेढ़ लाख को देना है परीक्षा
बच्चों की मौत मामले में बोले राहुल गांधी, दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीन देखिए
लाड़ली बहना योजना पर अब तक 65,395 करोड़ खर्च, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा हिसाब
सरकार से नहीं आई योजना की राशि तो RDVV ने छात्रों का रोका एग्जाम, HC ने लगाई फटकार
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
नागौर में एयरगन के छर्रे लगने से महिला सरपंच की मौत, घर पर सफाई करते समय हुआ हादसा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
By Arun Tiwari
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, सदस्यों को तोड़ने के आरोप; गहलोत ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
By Raghvendra Singh Rathore
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
By Arun Tiwari