गंजों का मेला : 20 रुपए में सिर पर बाल उगाने का दावा, आस में हजारों लोग पहुंचे

Vishwanath Singh | Feb 25, 2025, 11:40 IST
Share
The Sootr
The Sootr

सोशल मीडिया पर चले एक मैसेज में बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा कोई तेल इजाद किया गया है। जिससे सिर में बाल दोबारा उगाने की गारंटी दी जा रही है।

आपने अभी तक कई तरह के मेले लगते सुने और देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस तरह के मेले की खबर आपको देने जा रहे हैं। उसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। असल मेंइंदौर के नजदीक डकाच्या में सोमवार को हजारों की संख्या में गंजे पहुंच गए। यहां पर वे अपने सिर पर बाल उगाने की आस में लाइन में लगकर सिर पर तेल मलवाते नजर आए। वहीं, डकाच्या में इतने सारे गंजे लोग एक साथ पहुंचते देख लोग भी आश्चर्य में पड़ गए।

सुबह 8 बजे से डकाच्या पहुंच गए लोग

दरअसल सोशल मीडिया पर चले एक मैसेज में बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा कोई तेल इजाद किया गया है। जिससे सिर में बाल दोबारा उगाने की गारंटी दी जा रही है। जिसको सुनकर इंदौर के आसपास के बड़ी संख्या में लोग डकाच्या पहुंच गए। सुबह 6 बजे से लाइन लगाकर रात को 8 बजे तक अपने बालों में वह तेल लगवाने की लिए मशक्कत करते नजर आए।

The Sootr
The Sootr

यह खबर भी पढ़ें... होलकर कॉलेज में छात्रों को रेन डांस की नहीं मिली मंजूरी, 150 प्रोफेसर बनाए गए बंधक

बिजनौर के सलमान ने किया है दावा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले सलमान बाल उगाने को लेकर मेरठ और दिल्ली में गंजेपन को लेकर शिविर लगा चुके हैं। हाल ही में दिल्ली और मेरठ में सलमान भाई से गंजेपन की दवा लगवाने पहुंचे हजारों लोगों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई थी। इस मामले में एक मरीज की शिकायत पर सलमान समेत उसके दो सहयोगियों पर दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। हालांकि इस मामले में उनकी जमानत हो गई थी।

The Sootr
The Sootr

यह खबर भी पढ़ें... IAS ट्रेनी अब लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में सीखेंगे इंदौर सफाई में कैसे बना नंबर वन

20 रुपए में उगा रहे बाल

दवा लगाने वाले बताते हैं कि वो इस इलाज के केवल 20 रुपए चार्ज करते हैं। बाकी तेल की शीशी 300 रुपए में अलग से लेनी होती है। इलाज कराने वाले को पहले अपना सिर उस्तरे से मुंडवाना पड़ता है, फिर वो दवा लगाते हैं और फिर घर जाकर बताई गई विधि से नारियल का तेल लगाना होता है। इसके बाद ही बाग उगते हैं। लोगों का मानना है कि तीन से चार बार दवा लगवाने पर उनके बाल निकल आएंगे। लोग हर कीमत पर सलमान भाई से अपने गंजे सिर में दवा लगवाना चाहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें... थाना छिना तो ट्रेनिंग के बाद पंढरीनाथ टीआई, स्टाफ लिखित परीक्षा में पास

The Sootr
The Sootr

बिजनौर में तो बेकाबू हो गई थी भीड़

असल में डकाच्या से पहले यूपी के बिजनौर में भी कैंप लगाकर गंजे लोगों को बुलाया गया था।इस स्पेशल कैंप के आयोजकों को भी आने वाली भीड़ का अंदाजा नहीं था। गंजेपन के इलाज के लिए सिर पर दवाई लगाने का इंतजाम पहले यहीं के शौकत बैंकेट हॉल में किया गया था। हालांकि देखते ही देखते हजारों की भीड़ लग गई और सारे इंतजाम धरे रह गए।इसके बाद आयोजकों को दवा लगाने की व्यवस्था हॉल के बजाय खुले मैदान में करनी पड़ी। साथ ही टोकन सिस्टम शुरूकर भीड़ को काबू में करने की कोशिश की गई, लेकिन बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया था।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें... Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • oil
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • HAIR
  • hair growth tips
  • grow
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज