वॉट्सएप पर सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कूदा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का डिप्टी रेंजर, एसडीओ-रेंजर पर लगाए आरोप

Dablu Kumar | Oct 04, 2025, 12:28 IST
Share
Pressure suside nathulal dixit
Pressure suside nathulal dixit

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब रिजर्व में पदस्थ वनपाल नत्थू लाल दीक्षित ने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तैनात डिप्टी रेंजर नत्थू लाल दीक्षित ने शुक्रवार रात कैंप के पास बने कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नत्थू लाल ने एसडीओ और आरओ (रेंजर) पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

हालांकि, उन्हें जल्दी ही रेस्क्यू कर लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें मानपुर स्वास्थ्य केंद्र से शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

वॉट्सएप पर लिखा था सुसाइड नोट

आत्महत्या करने से पहले नत्थू लाल दीक्षित ने वॉट्सएप पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उन्होंने एसडीओ दिलीप सिंह मराठा और आरओ राहुल किरार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी शक जताया कि उनके दोस्तों राजकुमार यादव और राजकुमार मिश्रा फॉरेस्ट गार्ड से उनकी हत्या करा देना चाहते हैं। दीक्षित ने लिखा कि वह अपने दोस्तों के हाथों मरना नहीं चाहते, इसलिए आत्महत्या करने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हत्या की साजिश चल रही है और उन्हें मारकर कभी भी जंगल में फेंका जा सकता है।

ये भी पढ़िए... MP News: उमरिया न्यूज: विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आत्महत्या मामले वाली खबर पर एक नजर

  1. उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ वनपाल नत्थू लाल दीक्षित ने शुक्रवार रात कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।
  2. वनपाल को कुएं से बाहर निकालकर मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
  3. नत्थू लाल दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें एसडीओ और आरओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें जंगल में फेंकने की साजिश कर रहे हैं।
  4. दीक्षित ने मैसेज में लिखा कि वह दोस्तों के हाथों मरना नहीं चाहते, इसलिए अधिकारियों की प्रताड़ना से जान देने का फैसला लिया।
  5. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़िए... रिश्वतखोरी : बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ में एएसआई पकड़ा

जांच की जा रही- फील्ड डायरेक्टर

यह जानकारी सामने आई है कि नत्थू लाल दीक्षित ने रात के समय हुए विवाद के बाद सुसाइड नोट लिखा और फिर जंगल में स्थित एक कुएं में कूद गए। इस घटना के बारे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़िए... एक दिन के लिए खुलता है बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का यह मंदिर, शिथिल हो जाते हैं जंगल के नियम

फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि यह घटना हुई है और इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा। वहीं, इस मामले में एसडीओ दिलीप सिंह मराठा और आरओ राहुल किरार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़िए... एमपी पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, हवाई मार्ग से जुड़ेंगे उज्जैन, खजुराहो और बांधवगढ़

डॉक्टर ने क्या कहा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला कोर जोन में पदस्थ वनपाल नत्थू लाल दीक्षित द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने की घटना से हड़कंप मच गया है। सीएचसी मानपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि नत्थू लाल दीक्षित के वाइटल्स नियमित नहीं थे और वे ऊपर-नीचे हो रहे थे, इस कारण उन्हें तुरंत शहडोल रेफर किया गया। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे, केवल ठोड़ी पर एक निशान था, जो शायद कुएं में गिरने से हुआ हो। रात के 12 बजे पार्क प्रबंधन और विभागीय अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे और पूरी तरह से मदद करते दिखाई दे रहे थे। हालांकि, वनपाल आत्महत्या का मामला काफी चौकाने वाला है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • आत्महत्या का मामला
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • उमरिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती