बांग्लादेश हिंसा पर भारत की राजनीति गरमाई, दिग्विजय सिंह के बयान ने छेड़ी नई सियासी बहस
Ramanand Tiwari | Dec 23, 2025, 19:16 IST
Photograph: (the sootr)
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के कारण भारत में राजनीतिक बवाल मचा है। दिग्विजय सिंह के बयान ने इसे और तूल दे दिया है। बीजेपी ने बयान पर तीखा पलटवार किया है।
BHOPAL. बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों को लेकर भारत में राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान चर्चा के केंद्र में आ गया है। उनकी टिप्पणी ने न सिर्फ सियासी हलकों में हलचल मचा दी, बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।
‘भारत की स्थिति का रिएक्शन है
दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को सीधे तौर पर भारत के हालात से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाइयां हो रही हैं, उसी का “रिएक्शन” बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। उनके इस बयान को कई राजनीतिक दलों ने चौंकाने वाला और आपत्तिजनक करार दिया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के अफसरों को मिलेगा नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 71 आईएएस बनेंगे पीएस और सचिव
अधूरे हाईवे पर भी टोल वसूली, संसद में गर्माया मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां सक्रिय कट्टरपंथी संगठनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद वे ताकतें फिर से सक्रिय हो गई हैं, जो धार्मिक उन्माद के सहारे राजनीति करती हैं।
दिग्विजय सिंह के मुताबिक, शेख हसीना और शेख मुजीबुर्रहमान जैसे नेता हमेशा ऐसे तत्वों के खिलाफ खड़े रहे, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई समुदाय के साथ हो रही घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से अपील की कि वे इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं और उनसे यह अपेक्षा है कि वे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह यह तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि वे भारत के नागरिक हैं या किसी और एजेंडे के समर्थक।
उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में मुसलमानों के खिलाफ ऐसी कौन-सी घटनाएं हुई हैं, जिनका रिएक्शन बांग्लादेश में दिखाया जा रहा है।
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह पहले भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में विवादित रुख अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला, तब आतंकियों का महिमामंडन किया गया।
बीजेपी विधायक ने दावा किया कि आज बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे कट्टरवाद व आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सोच काम कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान
इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: बढ़ाई गई सुरक्षा, बम स्क्वॉड भी तैनात
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले एक गंभीर मानवीय मुद्दा हैं, लेकिन भारत में इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह के बयान ने जहां कांग्रेस को सफाई देने की स्थिति में ला दिया है, वहीं भाजपा ने इसे राष्ट्रहित से जोड़कर हमला तेज कर दिया है।
अब सवाल यही है कि क्या इस संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर कोई ठोस कूटनीतिक पहल हो पाएगी, या फिर यह बहस सियासी आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगी।
‘भारत की स्थिति का रिएक्शन है बांग्लादेश हिंसा ’
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के अफसरों को मिलेगा नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 71 आईएएस बनेंगे पीएस और सचिव
अधूरे हाईवे पर भी टोल वसूली, संसद में गर्माया मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा जवाब
सरकार बदलते ही सक्रिय हुए उग्र तत्व
दिग्विजय सिंह के मुताबिक, शेख हसीना और शेख मुजीबुर्रहमान जैसे नेता हमेशा ऐसे तत्वों के खिलाफ खड़े रहे, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।
हिंदू-ईसाई समुदाय पर हमलों की निंदा
उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं और उनसे यह अपेक्षा है कि वे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
बीजेपी का तीखा पलटवार
उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में मुसलमानों के खिलाफ ऐसी कौन-सी घटनाएं हुई हैं, जिनका रिएक्शन बांग्लादेश में दिखाया जा रहा है।
बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के चरित्र पर उठाए सवाल
बीजेपी विधायक ने दावा किया कि आज बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे कट्टरवाद व आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सोच काम कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान
इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: बढ़ाई गई सुरक्षा, बम स्क्वॉड भी तैनात
अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर घरेलू राजनीति हावी
अब सवाल यही है कि क्या इस संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर कोई ठोस कूटनीतिक पहल हो पाएगी, या फिर यह बहस सियासी आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगी।
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA