दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान

Sanjay Dhiman | Dec 06, 2025, 18:19 IST
Share
EX CM Digvijay singh X post controversy
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पाठक को भ्रष्टाचारी व्यवसायी, और अमीर विधायक बताया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के एक बड़े विधायक पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक संजय पाठक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिग्विजय सिंह के संजय पाठक पर गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में भाजपा विधायक संजय पाठक पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पाठक को अय्याश बताया और कहा कि उनके लिए न कोई कानून है, ना ही संविधान। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पाठक का सारी राजनैतिक सोच भ्रष्टाचार पर आधारित है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "संजय पाठक राज नेता कम, व्यवसायी ज्यादा हैं। उनके लिए ना कानून है, ना नियम है, और ना संविधान है। उनका सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है।"

पढ़िए ट्वीट में क्या बोले दिग्विजय सिंह

यह खबरें भी पढ़ें...

हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सांप्रदायिक हिंसा पर लगी याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फार्मूला- कांग्रेस के सांसद, विधायक और लीडर्स पार्टी को दें इतने रुपए

दिग्विजय सिंह के विधायक संजय पाठक पर आरोपों को ऐसे समझें

  • दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक को "अय्याश" और भ्रष्टाचारी व्यवसायी बताया है, जिससे मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
  • सिंह ने आरोप लगाया कि पाठक के लिए कानून और संविधान कोई मायने नहीं रखते और उनका सारा राजनैतिक चिंतन सिर्फ भ्रष्टाचार पर टिका है।
  • कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सबसे अमीर विधायक संजय पाठक भाजपा नेताओं को पैसों से खरीदते हैं और सिर्फ पैसा कमाने में विश्वास रखते हैं।
  • दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि पाठक सिर्फ कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन देते हैं, लेकिन असल में वह ना भाजपा के हैं और ना ही कांग्रेस के।
  • पूर्व सीएम का यह हमला संजय पाठक के लैंड स्कैम और अन्य विवादों के बीच आया है, जिससे उनकी राजनैतिक छवि पर सवाल उठे हैं।

भाजपा नेताओं को पैसे से खरीदते हैं पाठक

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि संजय पाठक भाजपा के नेताओं को पैसे से खरीदने का काम करते हैं। उनका दावा था कि पाठक कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन देते हैं, लेकिन वह कभी पार्टी में नहीं आते। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि पाठक ना भाजपा के हैं, और ना ही कांग्रेस के। वह केवल पैसे कमाने और अय्याशी करने में विश्वास रखते हैं।

सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा, वह केवल पैसे कमाने और अय्याशी करने में विश्वास रखते हैं। भाजपा नेताओं को पैसे से खरीदता है, कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त करता है, लेकिन वो न भाजपा का है न कांग्रेस का।

कौन हैं भाजपा विधायक संजय पाठक?

संजय पाठक का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वे एमपी के सबसे अमीर विधायक है। कभी लैंड स्कैम (Land Scam) के मामले तो कभी दूसरे कारणों से उनकी चर्चा होती रहती है।

वह न केवल विधायक हैं, बल्कि बड़े व्यवसायी भी हैं। इसका जिक्र दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में किया है। उनका राजनैतिक सफर भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वे पहले कांग्रेस फिर बीजेपी में शामिल हुए थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

विधानसभा में गूंजा बीजेपी MLA संजय पाठक से जुड़ी कंपनियों का मामला, 443 करोड़ के नोटिस, सीएम का जवाब

बीजेपी विधायक संजय पाठक को एक और झटका, पांच जिला कलेक्टरों को जानकारी देने के लिए NCST ने दिया नोटिस

राजनीतिक गलियारों में खलबली

दिग्विजय सिंह के इन आरोपों से मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस इन आरोपों को भुनाने की कोशिश करेगी, वहीं भाजपा विधायक और उनकी पार्टी पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है।

ऐसे बयानों से जनता के बीच भी अमीर विधायक की छवि को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या ये आरोप सिर्फ राजनीतिक हैं, या इनमें कोई सच्चाई भी है?

Tags:
  • कांग्रेस
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • Twitter
  • land scam
  • सोशल मीडिया
  • विजयराघवगढ़
  • भाजपा विधायक संजय पाठक
  • संजय पाठक पर गंभीर आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग