बीयू हर महीने पी रहा 50 लाख का बोतलबंद पानी

Sanjay Sharma | Apr 28, 2025, 22:05 IST
Share
Barkatullah University drinking bottled water
Photograph: (the sootr)

भोपाल का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय हर महीने पीने के पानी पर 50 लाख रुपए खर्च कर रहा है, फिर भी छात्र प्यासे हैं। यहां नर्मदा जल का कनेक्शन है फिर 50 लाख का पानी कौन पी रहा है।

BHOPAL. भोपाल का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय हर महीने पीने के पानी पर 50 लाख रुपए खर्च कर रहा है। यह स्थिति तब है जबकि विश्वविद्यालय में नर्मदा जल का कनेक्शन और विभागों में वॉटर कूलर सहित प्यूरीफायर भी लगे हैं। विश्वविद्यालय नर्मदा जल की आपूर्ति के लिए हर महीने करीब एक लाख और ट्यूबवेल के बिल पर 50 हजार रुपए खर्च करता है। ऐसे में पेय जल के नाम पर वॉटर बॉटल की खरीदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इन सवालों के जवाब में विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जानी-पहचानी दलीलों के सहारे सफाई दे रहा है। प्रबंधन पानी की उपलब्धता की कमी बताकर भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने की कवायद के लिए जमीन तलाश रहा है।

राजधानी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय की फिजूलखर्ची जब-तब चर्चा का विषय बनी रहती है। इनदिनों विश्वविद्यालय में पानी के नाम पर हो रहे खर्च की चर्चा जोरों पर है। वो इसलिए क्योंकि विश्वविद्यालय प्रबंधन हर महीने केवल पेयजल पर ही 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर रहा है। छात्र संगठन पानी के नाम दर्शाए जा रहे खर्च में हेराफेरी के आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में हर महीने बोतलबंद पानी खरीदा जा रहा है। इस पर करीब 50 लाख का खर्च हो रहा है। इतनी भारी भरकम राशि तब खर्च हो रही है जबकि विश्वविद्यालय के पास नर्मदा जल का कनेक्शन भी है। इससे नियमित पानी पहुंचता है। विश्वविद्यालय के स्टाफ, छात्र और यहां आने वाले लोगों के लिए कार्यालय और विभागों में वॉटर कूलर, प्यूरीफायर भी रखे हैं। वहीं ट्यूबवेल के कनेक्शन पर हर महीने करीब 50 हजार का बिजली बिल भी जमा किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर टैंकर से भी जलापूर्ति कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें...

एमपी में कब शुरू होगा अनुकंपा नियुक्ति का नया पोर्टल

IAS प्रतिभा पाल... एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर, जो मां बनने के 11 दिन बाद ही पहुंच गई थीं ड्यूटी पर

छोटी नगर पंचायत से भी ज्यादा खर्च

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में 27 विभाग संचालित हैं जिनमें आवासीय और बाहरी छात्र अध्ययनरत हैं। जब कि अधिकारी-कर्मचारियों के 75 आवास भी हैं। प्रशासनिक भवन जहां प्रतिदिन पानी मंगाया जा रहा है। छात्र संगठनों का कहना है कि प्रशासनिक भवन में अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों और छात्रों को तो पानी भी नहीं मिलता। उनके लिए नर्मदाजल की पाइप से आने वाला पानी उपलब्ध होता है। ज्यादातर लोगों को तो बाहर से या कैंटीन से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। विश्वविद्यालय प्रबंधन जितना बोतलबंद पानी खरीदने का दावा कर भुगतान दिखा रहा है असलियत में इतना पानी उपयोग नहीं हो रहा है। पेय जल के नाम पर जितना खर्च दिखाया जा रहा है उतना तो प्रदेश की छोटी नगर पंचायत की आबादी पर भी नहीं हो रहा है।

पानी की बोतलों का गणित भी गड़बड़

छात्र संगठनों के अनुसार विश्वविद्यालय में 27 विभाग हैं। जहां प्रत्येक में औसतन पांच बोतल पानी आता है। एक बोतल पर 40 रुपए खर्च आता है तो सभी विभागों में एक महीने में 1.40 लाख से दो लाख तक खर्च हो सकता है। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और आवासों में जलापूर्ति का खर्च इसमें मिला लें तो भी यह राशि 5 लाख से ज्यादा नहीं हो सकती। ऐसे में विश्वविद्यालय गर्मी में पेय जल के नाम पर बोतलबंद पानी के बहाने जितना खर्च बता रहा है उसके हिसाब में हेराफेरी का अंदेशा है। पानी के हिसाब की बारीकी से जांच कराई जाए तो इसमें भी लाखों का खेल सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश के पीए पर कैब ड्राइवर ने किया चाकू से हमला, तो महापौर को हुई आम यात्री की चिंता

भारत सरकार ने BBC को दी चेतावनी, पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग पर जानें क्यों उठे सवाल

बीयू तालाब खोदने तलाश रहा जमीन

पेय जल के नाम पर बोतलबंद पानी पर लाखों खर्च करने का मामला चर्चा में आते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन को भूमिगत जलस्तर की सुध आ गई है। प्रबंधन का कहना है विश्वविद्यालय परिसर में काली मिट्टी के कारण यह क्षेत्र सूखा रहता है और पानी जमीन में समाने की जगह बह जाता है। इस वजह से भूमिगत जल स्तर बहुत नीचे गिर गया है। जलस्तर में वृद्धि हो इसके लिए विश्वविद्यालय आसपास तालाब तैयार करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए संस्कृत संस्थान के पीछे जमीन की तलाश भी की जा रही है। विश्वविद्यालय ये दलील लाखों के खर्च के सवाल पर है, हांलाकि भूमिगत जल का पेयजल की आपूर्ति से कोई सरोकार नहीं है। पेयजल की आपूर्ति तो नर्मदा जल के कनेक्शन से होती है।

Bhopal News | मध्यप्रदेश समाचार | BU bhopal | बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल | उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

Tags:
  • Bhopal News
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • BU bhopal
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती