6 घंटे में 200 किमी तक किडनैपर्स का पीछा, 5 थानों की पुलिस ने युवक सुरक्षित बचाया

Vikram Jain | Feb 04, 2025, 22:16 IST
Share
Barwani police arrested 4 kidnappers
Barwani police arrested 4 kidnappers

बड़वानी पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में 6 घंटे में किडनैपर्स को पकड़े हुए युवक सुरक्षित बचाया है। मामले में 5 थानों की पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का 200 किमी तक पीछा किया। पुलिस आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश के बड़वानी में युवक के अपहरण के मामले में पुलिस तत्काल एक्शन लिया और अपहरणकर्ताओं का 200 किमी तक पीछा कर और 6 घंटे में युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। अपराधियों को पकड़ने में 5 थानों की पुलिस लगी थी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से किडनैपर्स को पकड़ा।

युवक का हुआ था अपहरण

दरअसल, निवाली थाना क्षेत्र में युवक दिलीप गुजरे का अपहरण कर लिया गया। युवक पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोग एक लाल रंग की कार में आए और युवक को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। घटना सोमवार को शाम 6:30 बजे हुई।

ये खबर भी पढ़ें... 2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा

किडनैपिंग की सूचना मिलते ही पुलिस का एक्शन

पुलिस को जैसे ही युवक की किडनैपिंग की सूचना मिली तो पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया और किडनैपर्स का पता लगाने के लिए साइबर तकनीक और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। पुलिस ने किडनैपर्स को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद बड़वानी और महाराष्ट्र के पांच थानों की पुलिस ने मिलकर किडनैपर्स को पकड़ने के लिए 200 किलोमीटर तक पीछा किया। आखिरकार 6 घंटे तक भागने के बाद किडनैपर्स के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने महाराष्ट्र के रावेर से युवक दिलीप को सुरक्षित छुड़ा लिया।

ये खबर भी पढ़ें... वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

किडनैपर्स की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुजित काले (32), अनिकेत काले (30), महेश मगर (32), और अविनाश नलवडे (31) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुणे, महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें... भिक्षावृत्ति पर सख्ती: भोपाल में भीख देने और लेने वालों की खैर नहीं, होगी FIR

पीड़ित परिवार से मिले एसपी

पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़वानी एसपी जगदीश डाबर निवाली थाने पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी मदद से पुलिस मामला सुलझाया गया। साथ ही अपहृत युवक को सुरक्षित बचाया जा सका और अपराधियों को पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर अवैध शराब सप्लाई का प्रचार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Barwani News
  • पुलिस
  • अपहरण
  • बड़वानी न्यूज
  • किडनैपिंग
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन