प्रशासन, निगम की बेसमेंट में पार्किंग की मुहिम को झटका, नोटिस नहीं संपत्तिधारक की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण के बाद हो कार्रवाई

Sanjay Gupta | Oct 02, 2024, 14:29 IST
Share
नक्शा देखकर करें बेसमेंट सील
नक्शा देखकर करें बेसमेंट सील

जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बेसमेंट पार्किंग अभियान को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि संपत्तिधारक की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

जिला प्रशासन और नगर निगम की ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए चलाए जा रहे बेसमेंट मुहिम को झटका लगा है। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल नोटिस देकर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। संबंधित पक्षकार के साथ संयुक्त निरीक्षण हो, नक्शा देखा जाए और फिर आदेश पारित करते हुए ही कार्रवाई हो। हालांकि मामला अभी एक याचिका विशेष के संबंध में है लेकिन इस आधार पर अब अन्य भी इस मामले में राहत ले सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के होटल अमरविलास, कंचन तिलक के बेसमेंट को किया सील, होटल में जुआ चलने पर मालिक पर हो चुका है केस

यह है मामला

भवंरकुआ पर श्रीकृष्ण राणा के भवन को नोटिस जारी हुआ कि बेसमेंट का कमर्शियल यूज हो रहा है इसे सील किया जाए। इस नोटिस के खिलाफ उन्होंने अधिवक्ता जयेश गुरनानी के जरिए याचिका दायर कर दी। इसमें कहा गया कि केवल नोटिस के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है, जबकि ना सुना गया है और ना ही कोई विधिवत आदेश हुआ है। यह भी कहा कि नक्शे में स्टोर रूम स्वीकृत है, इसकी भी मौके पर कोई जांच नहीं हुई और ना नक्शा देखा गया।

हाईकोर्ट ने यह कहा

हाईकोर्ट जस्टिस प्रणय वर्मा ने सभी पक्ष को सुनने के बाद आदेश दिया कि प्रतिवादी यानी नगर निगम आठ अक्टूबर को याचिकाकर्ता की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण करें। साथ ही यह भी देखे कि नक्शे के अनुरूप उपयोग हो रहा है या नहीं। इसके बाद ही कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा जाए। ऐसा नहीं होने पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए।

Hc order
Hc order

Hc order2
Hc order2

बेसमेंट में यह उपयोग स्वीकृत

अधिवक्ता गुरनानी ने बताया कि निगम ने यह मान लिया है कि बेसमेंट केवल पार्किंग के लिए ही है। जबकि भू विकास नियम 2012 के नियम के तहत यहां पर पार्किंग के साथ ही, ज्वलनशील सामग्री स्टोरेज, सुरक्षित कक्ष, रेडिएशन कक्ष केवल मेडिकल रिसर्च वर्क, स्टोर रूम, एसी डक्ट, यह भी उपयोग हो सकते हैं। इसी के तहत नक्शे पास है। ऐसे में स्टोर रूम उपयोग को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है, इस आधार पर नोटिस देना गलत है।

niyam
niyam

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • High Court order
  • Mp news in hindi
  • इंदौर बेसमेंट पार्किंग कार्रवाई
  • Indore Basement Parking Action
  • बेसमेंट पार्किंग
  • basement parking
  • नगर निगम निरीक्षण
  • municipal inspection
  • हाईकोर्ट आदेश
  • भू विकास नियम
  • land development rules
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा