लोकसभा से पहले महाकाल की शरण में राहुल, बताया न्याय यात्रा का प्लान

Jitendra Shrivastava | Feb 20, 2024, 23:22 IST
Share
nyay yatra
लोकसभा से पहले महाकाल की शरण में राहुल

कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बाबा महाकाल की शरण में जाएगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में कमलनाथ बीजेपी में जाने का चैप्टर खत्म होने के बाद कांग्रेस नई रणनीति बनाने में जुट गई है। भोपाल में आज यानि मंगलवार को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई बैठक में फैसले लिए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बाबा महाकाल की शरण में जाएगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

कांग्रेस बैठक में बताय न्याय यात्रा का प्लान

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक के बाद जीतू पटवारी बोले। पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता बैठक में शामिल हुए हैं। जो नेता (कमलनाथ) और विधायक भोपाल नहीं आ पाए वह वर्चुअली जुड़े। 2 मार्च से मध्य प्रदेश में शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा। किसानों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे। किसानों को एमसपी मिले, उनके साथ न्याय हो यही हमारा उद्देश्य है। कमलनाथ को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में रहने का वक्तव्य दिया है। इसलिए अब बीजेपी और मीडिया के पास कोई मसाला बचा नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

कमलनाथ का चैप्टर क्लोज, नकुलनाथ की बीजेपी में आने की संभावना बरकरार

बढ़ रही हैं दिग्विजय की चिंताएं, बोले- मुझे यह नतीजे स्वीकार नहीं

भारत जोड़ो यात्रा में सभी नेता होंगे शामिल

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने बड़ी रणनीति बनाई है। कांग्रेस के एमपी प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार हो गई है। मध्य प्रदेश में किसान, युवा, बेरोजगार, आदिवासियों की आवाज उठाएंगे। इन सभी के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे।

न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह: दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आगामी 4 मार्च को गुना पहुंचेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। न्याय यात्रा में बहुत बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। न्याय यात्रा के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। गुना में राहुल गांधी का रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।

Tags:
  • न्याय यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं