बेटी बचाओ योजना के नाम पर 5 करोड़ की ठगी, एक लाख से ज्यादा लोग बने शिकार
Jitendra Shrivastava | Updated:
beti-bachao-yojana Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के बालाघाट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। देशभर में 1 लाख से अधिक लोगों से 550 रुपए लिए गए।
मध्यप्रदेश के बालाघाट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी हुई। पे-टू पे फाउंडेशन नाम की संस्था के जरिए आरोपी मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) में लोगों से 550 रुपए लेकर मेंबर बनाते थे। बदले में बेटी की शादी पर एक लाख और गिफ्ट देने का वादा करते थे। इसके अलावा दुर्घटना होने पर भी आर्थिक सहायता देने का झांसा दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि संस्था का अध्यक्ष अभी भी फरार है। जांच में पता चला कि बालाघाट में 14 हजार और देशभर में 93 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी की गई।
बालाघाट जिले के वारासिवनी में पे-टू-पे फाउंडेशन नामक संस्था ने मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) के जरिए आम लोगों को ठगा।
भोपाल में 6 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग क्रैक, कांग्रेस की शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित
एलन मस्क का X डाउन : 6 घंटे में कई बार ठप, यूजर्स को आई लॉग-इन में परेशानी
सुप्रीम कोर्ट को मिले एक और जज : जस्टिस जॉयमाल्य बागची बनेंगे 2031 में मुख्य न्यायाधीश
महाकुंभ एंट्री पॉइंट पर थी आतंकी हमले की साजिश, गुफा में छिपता था संदिग्ध
ऐसे हुआ 5 करोड़ का घोटाला...
- लोगों से 550 रुपए की रसीद कटवाई जाती थी।
- बेटी की शादी पर ₹1 लाख देने का झांसा दिया जाता था।
- दुर्घटना बीमा और अन्य इनामों का लालच दिया जाता था।
- चेन सिस्टम के जरिए 17 लेवल तक कमीशन का लालच दिया गया।
- 14 हजार लोग केवल बालाघाट जिले में ठगे गए।
- देशभर में 93 हजार लोग इस जालसाजी का शिकार हुए।
भोपाल में 6 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग क्रैक, कांग्रेस की शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित
एलन मस्क का X डाउन : 6 घंटे में कई बार ठप, यूजर्स को आई लॉग-इन में परेशानी
एजेंट ने खुद दर्ज कराई शिकायत, तब हुआ खुलासा...
- 9 मार्च 2025 को वारासिवनी की एजेंट रंजीता फुलमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
- उन्होंने 25 लोगों को इस स्कीम से जोड़ा था।
- बाद में उन्हें योजना पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
- पुलिस जांच में इस बड़े MLM स्कैम का खुलासा हुआ।
भारत सरकार की योजना बताकर करते थे ठगी...
- आरोपी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को भारत सरकार की स्कीम बताकर प्रचारित करते थे।
- मेंबर बनने के बाद लोगों को नई लड़कियों के परिवार को जोड़ने के लिए कहा जाता था।
- अधिक सदस्य जोड़ने पर 40 रुपये प्रति व्यक्ति कमीशन दिया जाता था।
17 लेवल की चेन से करोड़ों का लालच
- आरोपी लोगों को चेन सिस्टम में जोड़ते थे और 17 लेवल पार करने पर ₹1 करोड़ तक का कमीशन देने का वादा करते थे।रसीदों पर बेटी
- बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का स्लोगन लिखा था, जिससे लोग इसे असली सरकारी योजना मान लेते थे।
सुप्रीम कोर्ट को मिले एक और जज : जस्टिस जॉयमाल्य बागची बनेंगे 2031 में मुख्य न्यायाधीश
महाकुंभ एंट्री पॉइंट पर थी आतंकी हमले की साजिश, गुफा में छिपता था संदिग्ध
चार आरोपी गिरफ्तार, संस्था का अध्यक्ष फरार
- पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
- रविवार को वारासिवनी पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को पकड़ा।
- संस्था का अध्यक्ष अब भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- आरोपियों के बैंक खातों की जांच जारी है।
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
By Ashish Bhardwaj
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
By Umeshwari Baghel
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
By VINAY VERMA
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
By Mukesh Sharma