कार में बन रही थी रील तभी सामने से टकरा गई बाइक, 3 की मौत

Aman Vaishnav | Published:
Share
बैतूल सड़क हादसा
बैतूल सड़क हादसा

मध्यप्रदेश के बैतूल में एक टवेरा और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मौसी-भांजे समेत तीन लोगों की जान चली गई। इस पूरी घटना का वीडियो एक इंस्टाग्राम रील में भी रिकॉर्ड हो गया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • बैतूल में टवेरा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
  • हादसे के समय कार में बैठा एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था।
  • इस दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में कुल तीन लोगों की मौत हो गई।
  • मृतकों की पहचान कपिल बारस्कर, खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन के रूप में हुई है।
  • जांच में बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश के बैतूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चिचोली मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय टवेरा गाड़ी में बैठा एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक टवेरा से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा गाड़ी के अंदर घुस गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

aman-vaishnav-2026-05-20-10-50-38
aman-vaishnav-2026-05-20-10-50-38


हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे

सहेली को लेने गए थे मौसी और भांजे

यह पूरी घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है, जो टाहली जोड़ के पास हुई। खारीढाना की रहने वाली आंचल सेन इंदौर में एक प्राइवेट नौकरी करती थीं।

आंचल इंदौर से लौटकर फोरलेन पर टाहली जोड़ पर उतरी थीं। उन्हें घर ले जाने के लिए उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और खुशी का भांजा कपिल बारस्कर बाइक से वहां पहुंचे थे।

तीनों एक ही बाइक पर बैठकर अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

एमपी में सड़क हादसे
एमपी में सड़क हादसे


मध्यप्रदेश न्यूज: हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा

हादसे में तीन लोगों की गई जान

इस एक्सीडेंट में 17 साल के कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे की मुख्य जानकारियां

विवरण जानकारी
घटना का समयमंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे
घटना की जगहटाहली जोड़, चिचोली मार्ग, बैतूल
वाहनों की टक्करटवेरा कार और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत
मृतकों के नामकपिल बारस्कर (17), खुशी पंडाग्रे (22), आंचल सेन (23)
रिश्ताखुशी और कपिल आपस में मौसी-भांजा थे, आंचल खुशी की सहेली थी

गलत दिशा से बाइक आने की आशंका

हादसे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि टवेरा में सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा होता है। कुछ ही सेकेंड में सामने से बाइक आ जाती है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि टवेरा गाड़ी अपनी सही लेन में चल रही थी, जबकि बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: हर दिन लापता हो रही नाबालिग बच्चियां, बहकावे में घर छोड़ रहीं मासूम

पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दावा, पूर्व पत्नियां फोटो वायरल करने की दे रहीं धमकी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • बैतूल
  • वीडियो वायरल
  • रोड एक्सीडेंट
  • सड़क हादसा
  • हिट एंड रन
  • इंस्टाग्राम रील
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल