बैतूल के चार बूथों पर मतदान शुरू, EVM जलने के बाद चुनाव आयोग ने 10 मई की तारीख की थी मुकर्रर।

Sandeep Kumar | May 10, 2024, 07:03 IST
Share
 2024-05-10T070321.232.jpg
2024-05-10T070321.232.jpg

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के तीसरे चरण में 7 मई को बैतूल सीट पर भी वोट डाले गए थे। यहां से ईवीएम और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में रात करीब 11 बजे आग लग गई थी।

BHOPAL. बैतूल संसदीय सीट की मुलताई विधानसभा ( Multai Assembly ) क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों पर आज 10 मई को पुनर्मतदान हो रहा है। मुलताई के मतदान केंद्र 275 रजापुर में शासकीय हाईस्कूल, 276 डूडर रैय्यत में राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय, कुंडा रैय्यत में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन और 280 चिखलीमाल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के तीसरे चरण में 7 मई को बैतूल सीट पर भी वोट डाले गए थे। यहां से ईवीएम और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में रात करीब 11 बजे आग लग गई थी। हादसा साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास रात 11 बजे हुआ था। पीठासीन अधिकारी मुन्नालाल ने बताया था कि बस में 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे। इनके पास बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट थीं। इनमें से 4 ईवीएम आग में पूरी तरह जल गई थीं।

3037 वोटर करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

जिन चार मतदान केंद्रों की EVM आग में जल गई थीं, वहां 3037 लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। पुनर्मतदान के लिए 7 मई की रात से ही क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। वोट डालने के लिए शुक्रवार को यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

चुनाव आयोग ने दिए थे दोबारा वोटिंग के आदेश

चुनाव आयोग के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश को दिए गए आदेश में बताया गया है कि निर्वाचन के नियमों के अनुसार 29-बैतूल (एसटी) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए सभी भौतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद चार मतदान केंद्रों पर 7 मई मंगलवार को मतदान हुआ था, जिसे शून्य माना जाता है और 10 मई, 2024 शुक्रवार यानी आज पुनर्मतदान का आदेश दिया था।

Tags:
  • Multai Assembly
  • बैतूल संसदीय सीट
  • 4 मतदान केंद्रों पर
  • सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा