भागीरथपुरा कांड की जांच के लिए एसीएस जीएडी की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी

Sanjay Gupta | Jan 18, 2026, 22:11 IST
Share
bhagirathpura case
bhagirathpura case

भागीरथपुरा में गंदे पानी से 23 मौतें हो चुकी हैं। हाईकोर्ट ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। अब शासन ने एससीएस सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है।

INDORE. भागीरथपुरा में गंदे पानी से अभी तक 23 मौतें हो चुकी है। इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर द्वारा कई डायरेक्शन जारी किए गए। उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठन की भी बात हुई। अब शासन ने इसमें एससीएस सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी गठन का फैसला लिया है।

सीनियर आईएएस की कमेटी

इस कमेटी की अध्यक्षता जहां एसीएस सामान्य प्रशासन करेंगे, वहीं पीएचई प्रमुख सचिव पी नरहरि भी सदस्य है। वहीं नगरीय प्रशासन संचालनालय आयुक्त IAS संकेत भोंडवे इसमें सदस्य सचिव होंगे। महाधिवक्ता से विधिक सलाह के बाद यह कमेटी का गठन किया गया है।

एमपी में 26 IAS के तबादले, पर्यटन की जिम्मेदारी इलैयाराजा टी संभालेंगे, तरूण कमिश्नर ट्राइबल, धनराजू स्वास्थ्य आयुक्त बने

इसके पहले एसीएस की जांच, आईएस की कमेटी बनी थी

इसके पहले सीएम मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदौर में समीक्षा की थी। साथ ही एसीएस नगरीय प्रशासन संजय दुबे से एक तात्कालिक जांच कराई और रिपोर्ट ली थी। इसके आधार पर अपर आयुक्त आईएएस रोहित सिसोनिया और फिर निगमायुक्त दिलीप यादव को हटा दिया गया था।

साथ ही सीएम ने प्रारंभिक तौर पर इसमें अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय से भी जांच कराने का ट्वीट किया था। लेकिन इसके बाद जब मामला सीनियर आईएएस तक पहुंच गया। इस कमेटी का कोई मतलब नहीं रहा और अब नई हाईलेवल कमेटी का गठन हुआ है।

भागीरथपुरा पीड़ितों से अस्पताल में मिलकर केवल 15 मिनट में क्यों लौटे राहुल गांधी, परिजनों ने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सरकार की तारीफ

सीएस से मांगा जा रहा है जवाब

हाईकोर्ट में इस माामले में चार जनहित याचिकाएं लगी हुई है। इन सभी में हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में या फिर स्पेशल जांच कमेटी बनाने की मांग की जा रही है। साथ ही जिम्मेदारों पर आपराधिक केस की मांग हो रही है। सीएस अनुराग जैन से भी एक बार वीसी के जरिए जवाब मांगा गया है। फिर गंदे पानी की समस्या को लेकर उन्हें वीसी के जरिए बुलाया गया है।

इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, 12 मिनट में ही अस्पताल से आए बाहर

दिग्विजय सिंह भी कर रहे हैं न्यायिक जांच की मांग

उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी लगातार इस मामले में हमलावर है और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही इसमें पब्लिक हियरिंग की बात उठा रहे हैं, जिससे सभी को पता चले कि जांच कैसे हो रही है।

भागीरथपुरा कांड के बाद विभाग अलर्ट, अमृत 2.0 के तहत चल रहे कामों पर होगी समीक्षा बैठक

राहुल गांधी भी सरकार को घेर चुके

उधर लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी इस मामले में 17 जनवरी को इंदौर आकर पहले ही सरकार को घेर चुके हैं। साथ ही बात कह चुके हैं कि सरकार की जिम्मेदारी है और किसी की तो जिम्मेदारी तय हो। इन सभी दबाव के चलते यह फैसला लिया गया है।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • पी नरहरि
  • सीएस अनुराग जैन
  • IAS संकेत भोंडवे
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई