इंदौर में गंदा पानी कांड से 17वीं मौत, बेटे से मिलने आए रिटायर्ड पुलिसकर्मी की गई जान

Rahul Dave | Jan 05, 2026, 10:54 IST
Share
bhagirathpura contaminated water deaths indore
bhagirathpura contaminated water deaths indore

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रहे संक्रमण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बीमारियों के साथ मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। अब एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) की जान चली गई। वे मूल रूप से धार जिले के निवासी थे और नए साल पर बेटे से मिलने इंदौर आए थे।

39e942af-f67
39e942af-f67


जांच में पता चला किडनी फेल

परिजनों के मुताबिक, 1 जनवरी को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में किडनी फेल होने के लक्षण सामने आए।

हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन रविवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि किडनी संक्रमण दूषित पानी पीने के बाद ही हुआ।

अस्पतालों में अब भी 142 मरीज

दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 398 मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं, जिनमें से 256 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

वर्तमान में अलग-अलग अस्पतालों में 142 मरीजों का इलाज जारी है। बॉम्बे हॉस्पिटल में फिलहाल 7 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि 4 मरीजों की हालत में सुधार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

9 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर सर्वे अभियान चलाया है। 4 जनवरी को 2354 घरों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं, जहां 9416 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 20 नए मरीज सामने आए, जबकि 429 पुराने मरीजों का फॉलोअप लिया गया।

भागीरथपुरा कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताई भागीरथपुरा में पानी की नई सैंपल रिपोर्ट, बैक्टीरिया मुक्त

ओआरएस, जिंक और क्लीन वाटर किट बांटी

प्रशासन ने हर घर तक राहत सामग्री पहुंचाने का दावा किया है। प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को 10 ओआरएस पैकेट और 30 जिंक टैबलेट वितरित की गई हैं। इसके साथ ही पानी शुद्ध करने के लिए क्लीन वाटर किट भी दी गई है। करीब 17 जागरूकता टीमें लगातार गलियों में घूमकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं।

क्षेत्र में 5 एंबुलेंस तैनात

सीएमएचओ डॉ. माधव हसनी के अनुसार, क्षेत्र में 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

कोलकाता, दिल्ली, भोपाल से आई टीमें

जल संकट की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। कोलकाता से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रमित घोष और डॉ. गौतम चौधरी भागीरथपुरा क्षेत्र से रैंडम सैंपल लेकर वैज्ञानिक पद्धति से जांच करेंगे।

कल हाईकोर्ट में पेश करेंगे विस्तृत रिपोर्ट

इधर, मंगलवार को शासन इस पूरे मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगा, जिसमें मौतों, इलाज और सुधारात्मक कदमों का पूरा ब्यौरा शामिल होगा।

Tags:
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा