भोपाल में डेढ़ हजार घर तोड़ेगा बीएचईएल, तीन हजार की मरम्मत कराकर कर्मचारियों को देगा

Pratibha ranaa | Aug 29, 2024, 10:11 IST
Share
bhel bhopal demolition
bhel bhopal demolition

बीएचईएल ( BHEL ), भोपाल में जर्जर 1500 घरों को तोड़ेगा और 3000 घरों की मरम्मत करेगा। खाली घरों की संख्या कम करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।

राजधानी भोपाल में बीएचईएल ( BHEL ) यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बीएचईएल प्रशासन ने भोपाल में साढ़े सात हजार घरों में से डेढ़ हजार को तोड़ने का फैसला किया है। ये घर जर्जर अवस्था में हैं। प्लानिंग के तहत तीन हजार घरों की मरम्मत कराकर ये कर्मचारियों को आवंटित किए जाएंगे। दरअसल, जर्जर और खाली पड़े घरों में वारदातें होने की आशंका बनी रहती है। लिहाजा, सभी पहलुओं को देखते हुए अब भेल प्रशासन ने घर तोड़ने का फैसला किया है।

कर्मचारियों की संख्या घटी

भोपाल में बड़े भू-भाग में फैले बीएचईएल परिसर में एक वक्त ऐसा था, जब यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी रहते थे। उनकी संख्या के मान से ही भवनों का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब आबादी कम हो गई है। इसकी बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर कर्मचारियों ने कटारा हिल्स, बावड़िया कलां, मिसरोद, होशंगाबाद रोड और भेल परिसर के आसपास अपने निजी घर बना लिए हैं।

दूसरा कर्मचारियों की संख्या भी घट गई है। जानकारी के मुताबिक, पहले भेल में करीब 22 हजार कर्मचारी काम करते थे। अब इनकी संख्या घटकर साढ़े चार हजार रह गई है। इसलिए भेल परिसर में बने घर भी खाली पड़े हैं।

ये खबर भी पढ़िए...News Strike : प्रदेश अध्यक्ष की रेस में दो बड़े नाम शामिल, नरोत्तम या कोई और ब्राह्मण चेहरा जीतेगा बाजी ?

घर तोड़ने के लिए टेंडर जारी

मौजूदा स्थिति में बीएचईएल टाउनशिप में साढ़े सात हजार क्वार्टर हैं। अभी इनमें से 3 हजार घरों में ही कर्मचारी और उनके परिवार निवासरत हैं। बाकी घर खाली पड़े हैं। बीएचईएल के एजीएम पीआर विनोदानंद झा का कहना है कि डेढ़ हजार पूरी तरह से तोड़ दिए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी हो गया है।

वहीं बाकी 3 हजार मकानों की मरम्मत कर उन्हें कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। आपको बता दें कि बीएचईएल प्रशासन अपने अधिकारी- कर्मचारियों के अलावा सीआईएसएफ के जवानों और अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को भी घर आवंटित करता है।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें






Tags:
  • BHEL
  • बीएचईएल घर तोड़ने का फैसला
  • BHEL House Demolition Decision
  • भोपाल बीएचईएल जर्जर घर
  • Bhopal BHEL Dilapidated Houses
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा