सटक गया कलेक्टर का माथा, 126 प्राइवेट स्कूल की मान्यता कर दी निलंबित

Vikram Jain | Feb 12, 2025, 21:11 IST
Share
Bhind 126 private school Recognition suspended
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए 126 निजी स्कूलों की मान्यता निलंबित कर दी। यह कार्रवाई स्कूल प्रबंधन द्वारा अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर निजी स्कूलों की लापरवाही को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भिंड जिले में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। अपार आईडी (Aadhar-based Unique ID) बनाने में लापरवाही बरतने को लेकर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 126 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता निलंबित कर दी है। साथ ही कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक स्कूल प्रबंधन अपार आईडी बनाने का काम पूरा कर प्रमाण प्रस्तुत नहीं करेंगे, तब तक मान्यता बहाल नहीं की जाएगी।

चेतावनी के बाद भी स्कूलों ने की लापरवाही

कलेक्टर के मुताबिक, भारत सरकार की योजना के तहत प्रदेश में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए अपार (APAAR) आईडी बनानी थी। इसके लिए कई बार स्कूल संचालकों को बैठक और व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश दिए गए थे, और 29 जनवरी 2025 से इस काम को शुरू करने के लिए कहा गया था। हालांकि, कई स्कूलों ने इसे शुरू नहीं किया और 30 जनवरी 2025 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन स्कूलों ने इसका भी उत्तर नहीं दिया और न ही काम चालू किया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल

स्कूलों की मान्यता निलंबित करने का आदेश जारी

अब इस लापरवाही के कारण अब कलेक्टर ने 126 स्कूलों की मान्यता निलंबित करने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने साफ किया कि जब तक इन स्कूलों के प्रबंधन द्वारा अपार आईडी निर्माण का काम पूरा नहीं किया जाता और इसका प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जाता, तब तक उनकी मान्यता बहाल नहीं की जाएगी। वहीं मामले में स्कूल एसोसिएशन ने प्रशासन से समय मांगा है।

यह कार्रवाई स्कूलों द्वारा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक सख्त कदम के रूप में देखी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भिंड कलेक्टर ने तय किए निजी स्कूलों की किताबों के रेट, पहले खरीदी पुस्तकों के वापस होंगे पैसे

निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक

जबलपुर तीन निजी स्कूल को वापस करने होंगे 33 करोड़ रुपए

Tags:
  • Bhind News
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
  • प्राइवेट स्कूल की मान्यता निलंबित
  • अपार आईडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग