दूर हटो और तमीज से बात करो... महिला तहसीलदार के तेवरों से नाराज किसान बोले-वापस जाओ

ग्वालियर जिले के भितरवार में बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान महिला नायब तहसीलदार पूजा मावई सर्वे करने पहुंची, तो किसानों के उनकी बहस हो गई। साथ ही पटवारी संजय शर्मा को लापरवाही के लिए निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
bhitarwar olavrishti fasal nuksan nyab tehsildar kisan bahas

News In Short

  • खराब मौसम के चलते ग्वालियर क्षेत्र के कई गांवों में नुकसान हुआ है।
  • निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्रभावित किसानों से बात की है। 
  • किसानों को सरकार के नियमों के हिसाब से मुआवजा मिलेगा।
  • कलेक्टर ने एसडीएम और विभाग के कर्मचारियों प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण ने के आदेश दिए।
  • पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव भी अब किसानों के बीच पहुंचे थे। 

News In Detail

ग्वालियर के भितरवार में मंगलवार 3 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ। इसी बीच सर्वे करने आई महिला नायब तहसीलदार की किसानों के साथ बहस शुरू हो गई। बहस इतनी तेज थी कि किसानों ने किसानों ने मेडम से कहा कि यदि बात नहीं करनी है, तो वापस चली जाइए।

ऐसे शुरू हुआ मामला...

भितरवार के कछुआ गांव में जब महिला नायब तहसीलदार पूजा मावई अपनी टीम के साथ सर्वे करने पहुंची, तो गाड़ी से उतरते ही किसानों ने उन्हें घेर लिया। नायब तहसीलदार ने किसानों से दूर हटने को कहा, लेकिन किसान गुस्से में आ गए और उन्हें वापस जाने तक की धमकी दे दी। किसानों का कहना था कि हम बस अपनी पीड़ा बताना चाहते थे। 

ऐसे शांत हुए किसान

इसके बाद जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने कई गांवों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया।

ओलावृष्टि के बारे में जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने बड़की सराय और सिकरौदा गांव पहुंचकर प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम राजीव समाधिया और राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों को तुरंत ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण शुरू करने के आदेश दिए। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से बाहर नहीं रहना चाहिए। साथ ही कोई भी गलत व्यक्ति लिस्ट में नहीं होना चाहिए। 

निरीक्षण के दौरान रुचिका चौहान ने प्रभावित किसानों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी किसानों को सरकार के नियमों के हिसाब से मुआवजा मिलेगा।

पटवारी के निलंबित के आदेश

साथ ही ओलावृष्टि की जानकारी मिलने के बाद भी पटवारी संजय शर्मा इलाके में नहीं पहुंचे। इसके चलते अपनी ड्यूटी में लापरवाही दिखाने के आरोप में उन्हें तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। 

पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव भी अब किसानों के बीच पहुंचे और स्थिति का सही हाल जाना। उन्होंने ये भी कहा कि वो शासन से मदद दिलवाने की कोशिश करेंगे।

ओलावृष्टि ने चीनौर क्षेत्र के कई गांवों को प्रभावित किया है, जैसे कछौआ, ररूआ, भौरी, सिकरौदा, बड़की सराय, करहिया और आंतरी सर्किल के भी कई गांवों में नुकसान हुआ है।

ये खबरें भी पढ़िए...
नायब तहसीलदार राजस्व विभाग ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान कलेक्टर रुचिका चौहान ग्वालियर न्यूज
Advertisment