Bhojshala ASI Survey: उत्तर दिशा में नई आकृति दिखी, पाषाण अवशेष मिले
Jitendra Shrivastava | May 12, 2024, 22:29 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के धार में एएसआई सर्वे के 52वें दिन भोजशाला के पीछे के भाग की फोटोग्राफी और नपती का काम किया गया। धार-महू संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान है। इस दिन भी भोजशाला में एएसआई की टीम सर्वे का कार्य करेगी...
Bhojshala ASI Survey: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) धार भोजशाला सर्वे के 52वें दिन रविवार, 12 मई को भोजशाला के पीछे खेत में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और नापने का कार्य किया गया। सर्वे के दौरान भोजशाला की उत्तर दिशा में पाषाण अवशेष मिले, साथ ही एक नई संरचना भी दिखने लगी है। हालांकि, पाषाण अवशेष और नई संरचना के बारे में अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। उधर, रविवार को भोजशाला के पीछे की ओर भी मिट्टी हटाई गई है, वहां पर जल जमाव रोकने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि भोजशाला के भीतर खुदाई में जहां दीवारें दिखाई दे रही हैं, वहां सर्वे कार्य धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यज्ञ कुंड के नजदीक ट्रेंच में खुदाई और अधिक गहराई तक की गई है। यहीं पर दीवारनुमा संरचना मिली है। यहां पर तलघर होने की संभावना को देखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जो अवशेष मिल रहे हैं, उन्हें लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने क्लीनिंग, ब्रशिंग और पैकिंग का काम किया है। माना जा रहा है कि इन अवशेषों को व्यवस्थित रूप से जांच के लिए भेजा जाएगा।
धार-महू संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान है। इस दिन भी भोजशाला में एएसआइ द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। अलबत्ता, श्रमिकों के लिए स्थानीय मतदाता होने के कारण अवकाश रहेगा। केवल विशेषज्ञ अपने स्तर का कार्य करेंगे।
तलघर की संभावना को देखते हुए काम में आई तेजी

सोमवार को वोटिंग के बाद भी जारी रहेगा सर्वे
धार-महू संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान है। इस दिन भी भोजशाला में एएसआइ द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। अलबत्ता, श्रमिकों के लिए स्थानीय मतदाता होने के कारण अवकाश रहेगा। केवल विशेषज्ञ अपने स्तर का कार्य करेंगे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari